IBN7 IBN7

[+] 91 और खबरें

पाक का सफेद झूठ, भारत ने वायुसीमा का उल्लंघन किया

Posted on Dec 14, 2008 at 08:16am IST | Updated Dec 15, 2008 at 08:00pm IST

नई दिल्ली। आतंकवाद के आरोपों से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान ने एक बार फिर झूठ का सहारा लिया। पाकिस्तान का आरोप है कि भारतीय फाइटर जेट्स ने उसकी हवाई सीमाओं में घुसपैठ की है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक भारतीय फाइटर जेट्स ने दो जगहों पर वायुसीमा का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक एक जेट लाहौर के नजदीक और दूसरा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुस गया था।

हालांकि बाद में खुद इस पर पाकिस्तान सरकार की ओर से बयान आया कि मामले को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है। ये टेक्निकल वायलेशन यानी भूल से हुई गलती हो सकती है। लेकिन भारतीय वायुसेना ने इस खबर का पूरी तरह खंडन किया। उधर पाकिस्तान की सूचना मंत्री शेरी रहमान ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना से बात की है और उन्होंने उल्लंघन की वजह असावधानी बताई है।

शेरी रहमान ने कहा कि इस मुद्दे को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है। पाकिस्तानी टीवी चैनलों में ये खबर चल रही है कि शनिवार को दिन में क़रीब साढ़े 11 बजे भारतीय विमान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और लाहौर के इलाकों में प्रवेश कर गए थे। उन्होंने बताया कि भारतीय विमान कुछ दूरी तक भीतर आ गए जिसके बाद पाकिस्तानी वायुसेना सचेत हो गई और ऐसी स्थितियों में लागू होने वाले सुरक्षा प्रावधानों को अमल में लाया गया जिसके बाद भारतीय विमान वापस लौट गए।

पाकिस्तान की सूचना मंत्री शेरी रहमान ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना से बात की है और उन्होंने उल्लंघन की वजह असावधानी बताई है। शेरी रहमान ने कहा कि इस मुद्दे को ज्यादा तूल देने की जरुरत नहीं है।

क्या पाकिस्तान झूठी अफवाहें फैलाकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। आप अपनी राय भेजें। राय भेजने के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Pak, India, airways, Dahal Gayi Mayanagri



पिछली खबर
अमेरिका की यूनीवर्सिटी में गीता पढ़ना अनिवार्य
अगली खबर
पाक विदेशमंत्री का बयान, जमात सामाजिक संगठन है

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

7

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

पाकिस्तान में 64 साल बाद बना स्वतंत्र महिला आयोग

महिलाओं के दर्जे पर राष्ट्रीय आयोग विधेयक 2012 आज संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सर्वसम्मति से पारित हो गया। 18:55 PM, Feb 03, 2012

टाईम मैग्जीन के कवरपेज पर भारतीय अटार्नी की तस्वीर

विश्वभर के बाजारों में आज आए टाईम के ताजा अंक में प्रीत भरारा पर कवर स्टोरी दी गई है। 18:45 PM, Feb 03, 2012

मिशेल के लिए अक्सर गाना गाकर सुनाते हैं ओबामा

मिशेल ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में यह बात कही। मिशेल का कहना है कि ओबामा को हल्के-फुल्के गानों के बजाय पुराने सदाबहार गाने बेहद भाते हैं और जब तब वे उन्हें गाते हैं। 17:39 PM, Feb 03, 2012

यूरोप में ठंड का कहर जारी, 150 लोगों की मौत

यूरोप में जारी भयानक ठंड के कहर से मरने वालों की संख्या बढकर 150 हो गई है। खून जमा देने वाली ठंड के कारण केवल युक्रेन में ही 63 लोगों की मौत हो गई है 12:53 PM, Feb 03, 2012

गिलानी के लिए पार्सल में भेजा गया था एंथ्रेक्स

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के आवास पर घातक एंथ्रेक्स से युक्त एक पार्सल भेजे जाने का मामला सामने आया है। 09:26 AM, Feb 03, 2012

पाक पीएम गिलानी की कुर्सी खतरे में, विकल्पों पर विचार

अदालत की अवमानना के मामले में फंसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी की कुर्सी खतरे में है। 21:16 PM, Feb 02, 2012

अमेरिकी मीडिया को दी जाएगी सिख धर्म की जानकारी

अमेरिका में सिख समुदाय के एक समूह ने अमेरिकी मीडिया को सिख धर्म से परिचित करना के लिए एक धर्म प्रचारक संस्था की मदद ली है। 14:08 PM, Feb 02, 2012

तालिबान से नाता तोड़े पाकिस्तान: अमेरिका

ब्रिटिश मीडिया में प्रकाशित नाटो की लीक रपट के बारे में पूछने पर विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नुलैंड ने बताया कि विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान यात्रा में इनमें से कई मुद्दों को उठाया था। 13:44 PM, Feb 02, 2012

2013 के अंत तक रूस 30 लाख टन गोला बारूद नष्ट करेगा

रूस का रक्षा मंत्रालय 30 लाख टन गोला बारूद 2013 के अंत तक नष्ट करने की योजना बना रहा है। 12:14 PM, Feb 02, 2012

मिस्र:फुटबॉल मैच के दौरान समर्थकों में झड़प, 73 मरे

मिस्र में एक फुटबॉल मैच के दौरान दो टीमों के समर्थकों के बीच हुई झड़प में करीब 73 लोगों की मौत हो गई। 09:30 AM, Feb 02, 2012
IBN7