IBN7 IBN7

[+] 126 और खबरें

कसाब को कंप्यूटर चलाने में महारथ हासिल

Posted on Dec 14, 2008 at 08:36am IST | Updated Dec 15, 2008 at 07:45pm IST

मुंबई। मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े आतंकी अजमल कसाब ने महज चौथी क्लास तक पढ़ाई की है। लेकिन इसे कंप्यूटर चलाने में महारत हासिल है। कसाब ही नहीं मुंबई हमले के सभी आतंकी कंप्यूटर और इंटरनेट की ट्रेनिंग लेकर आए थे।

अजमल कसाब के मुताबिक आतंक के आकाओं ने उन्हें और उनके साथियों को कंप्यूटर और इंटरनेट की बारीक से बारीक जानकारी दी थी। बाकायदा 5 सॉफ्टवेयर इंजीनियरों ने इन आतंकियों को ट्रेनिंग दी थी। यहां तक कि गूगल अर्थ के नेविगेशन में भी आतंकियों को माहिर बना दिया था।

कसाब के बयान को क्रॉस चेक करने के लिए जब क्राइम ब्रांच के अधियारियों ने उसके गांव का लोकेशन जानना चाहा तो कसाब के हाथ इस तरह चलने लगे जैसे कंप्यूटर चलाना उसके बाएं हाथ का खेल है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान जैसे ही कसाब के सामने गूगल अर्थ की साइट खोली वैसे ही कसाब की आंखे और हाथ अपने आप हरकत में आ गए। अजमल खुद ही माउस और की-पैड को एक शातिर टेक्नो सैवी की तरह ऑपरेट करने लगा।

अधिकारियों ने जब कसाब को कहा कि गूगल अर्थ की साइट पर जाकर बताओ कि तुम्हारा गांव कहां पर है। अधिकारियों के मुताबिक बिना झिझक कसाब ने पाकिस्तान स्थित पंजाब प्रांत के मुरीदके जिले को लोकेट कर लिया। अगले कुछ मिनटों में ही कसाब ने दिपालपुर तालुका से Centric point को क्लिक किया। क्लिक करते ही कसाब जोर से चिल्लाया ये मेरी अम्मी का गांव रहा। यहीं वह जगह है जहां मेरे पिता रेहड़ी पर दही-पकोड़े बेचते हैं। क्राइम ब्रांच के अधिकारी कसाब की इस तेजी से सन्न रह गए।

इसके बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कसाब से अगला सवाल पूछा कि इतनी बारीकी से इंटरनेट सर्फ करना उसने कहां से सीखा। कसाब ने जवाब दिया कि लश्कर के ट्रेनिंग कैंप के दौरान अजीबाबाद के एक गुप्त ठिकाने में उन्हें कंप्यूटर की ट्रेनिंग दी गई थी। कसाब ने पूछताछ में ये भी बताया कि उन्हें जो सेलफोन और VOIP दिए गए थे उसमें GPRS टेक्निक के जरिए गूगल अर्थ पर किसी भी इलाके को लोकेट करने की ट्रेनिंग दी गई थी।

अनपढ़ आतंकियों को कंप्यूटर की ऐसी ट्रेनिंग से जाहिर होता है कि दहशतगर्दों ने आतंक फैलाने के लिए किस तरह की तैयारी की थी। कसाब के इस कबूलनामे को क्राइम ब्रांच ने बतौर सबूत रिकॉर्ड कर लिया है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Mumbai, kasib, statement, Dahal Gayi Mayanagri



पिछली खबर
'उसे नही मारती तो हो जाता मेरा कत्ल'
अगली खबर
दिल्ली में चलती बस में लूटपाट की वारदात

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
सबसे बड़ी रंगोली
12:11 PM, Jan 20, 2012
Photogallery
काले धन का कुबेर
20:23 PM, Dec 19, 2011
Photogallery
जमींदोज!!!
18:15 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
चंदौली के नजारे
13:39 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
अस्पताल में आग
08:30 AM, Dec 09, 2011
Photogallery
दिल्ली में इमारत गिरी
14:29 PM, Dec 03, 2011

मध्य प्रदेश में कुपोषण से 4 बच्चों की मौत हुई

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथिततौर पर कुपोषण की वजह से चार बच्चों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। 14:49 PM, Nov 18, 2011

UP: सूचना देने में देरी करने वाले अफसरों पर जुर्माना

यूपी के 29 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सूचना न देने पर जुर्माने के तौर पर 15 लाख 36 हजार पांच सौ रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए 12:49 PM, Nov 18, 2011
IBN7