नई दिल्ली। मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद भारत के प्रति अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समर्थन को आगे बढ़ाते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन ने कहा है कि पाकिस्तान को 'कई सवालों के जवाब देने हैं'।
रविवार को संवाददाताओं के साथ बातचीत में पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी संगठनों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बारे में ब्राउन ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान में कुछ लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बातचीत के बाद उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया था।
ब्राउन ने कहा कि हम जानते हैं कि हमलों में लश्कर का हाथ है और पाकिस्तान को इस संबंध में कई जवाब देने होंगे। उन्होंने कहा कि जब वे पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात करेंगे तो वे उन्हें भारत की चिंताओं से अवगत कराएंगे।
ब्राउन रविवार सुबह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ नाश्ते पर मुलाकात की थी। उसके बाद वे इस्लामाबाद रवाना हो गए।
More on: pak, britain, india, Dahal Gayi Mayanagri








कमेंट्स
0