जम्मू। जम्मू में रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रस्तावित चुनावी रैली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जम्मू के सतवाड़ी इलाके में स्थित सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार दोपहर प्रधानमंत्री एक रैली को संबोधित करेंगे। सुरक्षा बल के जवान पूरे इलाके में गश्त लगा रहे हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि रैली स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जहां प्रधानमंत्री चुनावी रैली को संबोधित करेंगे वह जम्मू शहर के गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में आता है।
जम्मू से पहले प्रधानमंत्री घाटी में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वे दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित शांगुस में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद वे जम्मू रवाना होंगे।
राज्य चुनाव से जुड़ी पूरी करवेज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Jammu, Kashmir, Voting, election2008 special












कमेंट्स
0