IBN7 IBN7

[+] 91 और खबरें

ब्रिटेन के PM ने कहा-आतंक पर बयानबाजी नहीं कार्रवाई हो

Posted on Dec 14, 2008 at 03:42pm IST | Updated Dec 14, 2008 at 04:09pm IST

नई दिल्ली। ब्रिटिश प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि आतंकवाद को लेकर वो बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि लंदन पुलिस मुंबई में पकड़े आतंकवादी से पूछताछ करना चाहती है। ब्राउन ने कहा कि वो इस सिलसिले में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बात भी कर चुके हैं। इस्लामाबाद में उन्होंने जरदारी के साथ मुलाकात के बाद कहा कि ब्रिटेन आतंकवाद के खिलाफ हर देश के साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान भी आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर केवल बयानबाजी नहीं कार्रवाई होनी चाहिए।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री गॉडन ब्राउन का कहना है कि आतंकवाद हर रूप में खतरनाक है। मुंबई में हुए हमले पर उन्होंने कहा कि इस मामले में पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी से बात हुई है। उन्होंने कहा कि जरदारी भी आतंक के खिलाफ खड़े हैं। जरदारी ने भी ब्रिटेन प्रधानमंत्री के बयान पर सहमति जताते हुए कहा कि वो खुद आतंकवाद के शिकार हो चुके हैं।

पाकिस्तान रवाना होने से पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने भारत में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात के बाद भारत की बात को सही मानते हुए कहा कि मुंबई धमाकों के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। उन्होंने आज सुबह पाकिस्तान रवाना होने पहले मनमोहन सिंह को आश्वासन दिया कि वो इस मामले में पाकिस्तान से बात करेंगे।

ब्राउन ने भारत और पाकिस्तान दोनों जगहों पर कहा कि दुनिया में कहीं भी आतंकवादियों को पनाह नहीं मिलनी चाहिए और इस सिलसिले सभी देशों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन पहले ही कह चुका है कि वो आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के साथ है और किसी भी तरह की मदद के लिए हमेशा तैयार है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Pak, India, Britain, Dahal Gayi Mayanagri



पिछली खबर
पाक को कई सवालों के जवाब देने हैं: ब्रिटेन
अगली खबर
भारतीयों के लिए सड़कों पर उतरे पाकिस्तानी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

पाकिस्तान में 64 साल बाद बना स्वतंत्र महिला आयोग

महिलाओं के दर्जे पर राष्ट्रीय आयोग विधेयक 2012 आज संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सर्वसम्मति से पारित हो गया। 18:55 PM, Feb 03, 2012

टाईम मैग्जीन के कवरपेज पर भारतीय अटार्नी की तस्वीर

विश्वभर के बाजारों में आज आए टाईम के ताजा अंक में प्रीत भरारा पर कवर स्टोरी दी गई है। 18:45 PM, Feb 03, 2012

मिशेल के लिए अक्सर गाना गाकर सुनाते हैं ओबामा

मिशेल ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में यह बात कही। मिशेल का कहना है कि ओबामा को हल्के-फुल्के गानों के बजाय पुराने सदाबहार गाने बेहद भाते हैं और जब तब वे उन्हें गाते हैं। 17:39 PM, Feb 03, 2012

यूरोप में ठंड का कहर जारी, 150 लोगों की मौत

यूरोप में जारी भयानक ठंड के कहर से मरने वालों की संख्या बढकर 150 हो गई है। खून जमा देने वाली ठंड के कारण केवल युक्रेन में ही 63 लोगों की मौत हो गई है 12:53 PM, Feb 03, 2012

गिलानी के लिए पार्सल में भेजा गया था एंथ्रेक्स

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के आवास पर घातक एंथ्रेक्स से युक्त एक पार्सल भेजे जाने का मामला सामने आया है। 09:26 AM, Feb 03, 2012

पाक पीएम गिलानी की कुर्सी खतरे में, विकल्पों पर विचार

अदालत की अवमानना के मामले में फंसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी की कुर्सी खतरे में है। 21:16 PM, Feb 02, 2012

अमेरिकी मीडिया को दी जाएगी सिख धर्म की जानकारी

अमेरिका में सिख समुदाय के एक समूह ने अमेरिकी मीडिया को सिख धर्म से परिचित करना के लिए एक धर्म प्रचारक संस्था की मदद ली है। 14:08 PM, Feb 02, 2012

तालिबान से नाता तोड़े पाकिस्तान: अमेरिका

ब्रिटिश मीडिया में प्रकाशित नाटो की लीक रपट के बारे में पूछने पर विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नुलैंड ने बताया कि विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान यात्रा में इनमें से कई मुद्दों को उठाया था। 13:44 PM, Feb 02, 2012

2013 के अंत तक रूस 30 लाख टन गोला बारूद नष्ट करेगा

रूस का रक्षा मंत्रालय 30 लाख टन गोला बारूद 2013 के अंत तक नष्ट करने की योजना बना रहा है। 12:14 PM, Feb 02, 2012

मिस्र:फुटबॉल मैच के दौरान समर्थकों में झड़प, 73 मरे

मिस्र में एक फुटबॉल मैच के दौरान दो टीमों के समर्थकों के बीच हुई झड़प में करीब 73 लोगों की मौत हो गई। 09:30 AM, Feb 02, 2012
IBN7