नई दिल्ली। भारत की महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के शहर पाराना में खेले गए चार देशों के टूर्नामेंट में कांस्य पदक हासिल किया है। भारत ने तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में सोमवार को आयरलैंड को 4-1 से पराजित किया। दोनों टीमें मध्यांतर तक 1-1 से बराबरी पर थीं।
भारतीय टीम ने दूसरे हॉफ में जोरदार वापसी की और तीन गोल दागकर अपनी जीत पक्की की। जसप्रीत कौर ने सातवें मिनट में पेनाल्टी कार्नर के माध्यम से भारत के लिए पहला गोल किया था। आयरलैंड की ओर से इसी मिनट में एनी कॉनरी ने मैच का पहला गोल किया था लेकिन भारतीय टीम ने 58वें मिनट में थाकचोम अनुराधा के गोल की मदद से 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।
भारत के लिए तीसरा गोल वंदना कटारिया ने 68वें मिनट में किया और फिर रितु रानी ने 70वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को 4-1 से जीत दिला दी। भारत ने दो सप्ताह के भीतर दूसरे टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया है। इससे पहले उसने ब्यूनस आयर्स में आयोजित चार देशों के टूर्नामेंट में भी तीसरा स्थान हासिल किया था।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: hockey, india, woman team, bronze medal








कमेंट्स
0