IBN7 IBN7

[+] 19 और खबरें

मैं भारत रत्न के लिए कोई लॉबिंग नहीं करूंगाः आनंद

Posted on Dec 22, 2011 at 07:28pm IST | Updated Dec 22, 2011 at 07:30pm IST

चेन्नई। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद और क्रिकेट के बादशाह सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दिए जाने की देशव्यापी बहस के बीच चार बार के शतरंज विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने आज कहा कि वह इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए कोई लॉबिंग नहीं करेंगे।

आनंद ने केन्द्र सरकार के खिलाड़ियों को भी ‘भारत रत्न’ दिए जाने के नए फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मुझे खुशी और गर्व महसूस होगा यदि यह सम्मान मुझे मिलता है। लेकिन मैं इसके लिए कोई लॉबिंग नहीं करूंगा। विश्व चैंपियन ने यहां अपने प्रायोजक एनआईआईटी के कार्यक्रम में इस सम्मान के लिए किसी खिलाडी़ के नाम का सुझाव देने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में केन्द्रीय गृह मंत्रालय का पैनल बेहतर जानता है।

मैं भारत रत्न के लिए कोई लॉबिंग नहीं करूंगाः आनंद

मालूम हो कि भारत रत्न के लिए ध्यानचंद और सचिन का नाम सबसे आगे है जबकि भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के नाम की भी इस पुरस्कार के लिए सिफारिश की है। कुश्ती जगत से गुरु हनुमान का नाम भी इस पुरस्कार के लिए उठा है।

अगले वर्ष मई में मास्को में विश्व चैंपियनशिप के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी इजरायल के बोरिस गेलफांद के लिए आनंद ने कहा कि उन्हें हराना काफी मुश्किल काम है। आनंद ने कहा कि हम दोनों एक-दूसरे के खेल को बडी़ अच्छी तरह जानते हैं लेकिन यह एक मुश्किल मुकाबला होगा। हालांकि विशेषज्ञ कह रहे हैं कि मैं दावेदार हूं लेकिन मैं इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। अपनी तैयारियों के लिए आनंद ने कहा कि उनके पास अभी चार महीने का समय है और वह नए वर्ष से अपनी तैयारियां शुरू करेंगे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: vishwanathan anand, india player, chess, bharat ratna, award



पिछली खबर
गर्लफ्रेंड पर हमले के आरोपी बॉक्सर को 3 महीने कैद
अगली खबर
देश की छह महिला एथलीटों पर एक साल का बैन

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

देखें: यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का ये कैसा टॉपलेस विरोध

यूक्रेन के कीव के इंडेपेन्डेंस स्क्वॉयर पर 12 मई को यूरो कप ट्रॉफी के प्रदर्शन के दौरान 'फेमेन' की महिला अधिकार कार्यकर्ता यूक्रेन में यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का टॉपलेस होकर विरोध करती हुई। 11:07 AM, May 14, 2012
Photogallery
टॉपलेस विरोध
10:53 AM, May 14, 2012
Photogallery
बीच वॉलीबॉल
08:56 AM, May 08, 2012
Photogallery
चीयरलीडर्स
08:24 AM, Apr 30, 2012
Photogallery
लिंगरी फुटबॉल लीग
08:21 AM, Apr 17, 2012

लिएंडर पेस होंगे हरियाणा के स्पोर्ट्स एंबेसेडर

भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाडी़ और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के (स्पोर्ट्स एंबेसेडर) होंगे। 21:51 PM, Apr 11, 2012

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
IBN7