IBN7 IBN7

[+] 126 और खबरें

आतंक के खौफ में अहमदाबाद के लोग

Posted on Dec 16, 2008 at 08:10am IST | Updated Dec 16, 2008 at 11:35am IST

अहमदाबाद। देश में लगातार हो रही आतंकी वारदातों से अहमदाबाद के लोग काफी डरे हुए हैं। लोगों को सताने लगा है कि वो कहीं भी महफूज नहीं हैं। इस वजह से 40-45 साल के लोग भी वसीयतनामा बनाने लगे हैं। पिछले कुछ समय में ये तादाद कई गुना बढ़ गई है।

आमतौर पर लोग वसीयतनामा उम्र के आखिरी पड़ाव में बनवाते हैं। लेकिन बढ़ती आतंकी वारदातों के चलते लोग असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। इस वजह से ये ट्रेंड बदलने लगा है।

55 साल के दीपक भाई गांधी बैंक में अफसर थे। कुछ ही समय पहले उन्होंने वीआरएस लिया है। पत्नी नहीं है। एक बेटी है जो ससुराल में है। मुंबई में हुए आतंकी हमलों ने उन्हें हिला कर रख दिया है। उन्हें लगने लगा है कि उनके साथ कहीं भी कुछ भी हो सकता है। इसलिए वो चाहते हैं कि कड़ी मेहनत से जो जायदाद उन्होंने जुटाई है, उसका सही उपयोग हो। वहीं पेशे से सीए रहे मनीषभाई की हालत भी दीपकभाई जैसी है। वो नहीं चाहते कि उनके साथ कुछ ऐसा वाकया जाए। जिसके बाद उनके परिवार को दिक्कत हो। इस डर ने उन्हें वसीयतनामा बनवाने पर मजबूर कर दिया है।




अहमदाबाद के सेशंन कोर्ट में नोटरी का काम करने वाले प्रदीपभाई का कहना है कि उनके पास हर रोज छह-सात लोग वसीयत के बारे में पता करने आते हैं। जबकि पहले दो-तीन महिने में इतने लोग आते थे। इसके अलावा अहमदाबाद बार एसोसिएशन की मानें तो वसीयतनामा बनवाने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। पहले ये ट्रेंड देखने को नहीं मिलता था।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Amd, militant, Dahal Gayi Mayanagri



पिछली खबर
आईबीएन7 पर डाकू जगन गुर्जर
अगली खबर
तमिलनाडु के 4 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
सबसे बड़ी रंगोली
12:11 PM, Jan 20, 2012
Photogallery
काले धन का कुबेर
20:23 PM, Dec 19, 2011
Photogallery
जमींदोज!!!
18:15 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
चंदौली के नजारे
13:39 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
अस्पताल में आग
08:30 AM, Dec 09, 2011
Photogallery
दिल्ली में इमारत गिरी
14:29 PM, Dec 03, 2011

मध्य प्रदेश में कुपोषण से 4 बच्चों की मौत हुई

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथिततौर पर कुपोषण की वजह से चार बच्चों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। 14:49 PM, Nov 18, 2011

UP: सूचना देने में देरी करने वाले अफसरों पर जुर्माना

यूपी के 29 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सूचना न देने पर जुर्माने के तौर पर 15 लाख 36 हजार पांच सौ रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए 12:49 PM, Nov 18, 2011
IBN7