IBN7 IBN7

[+] 200 और खबरें

अंतुले ने कहा, करकरे को आतंकी क्यों मारेंगे

Posted on Dec 17, 2008 at 17:17 | Updated Dec 18, 2008 at 13:57

Email
Print
0

नई दिल्ली। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री अब्दुल रहमान अंतुले ने महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख हेमंत करकरे की शहादत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अंतुले उनकी मौत की जांच कराना चाहते हैं। उन्होंने करकरे की मौत पर कई सवाल उठाए हैं।

अंतुले ने बुधवार को संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि मुझे संदेह है कि 26 नवंबर को करकरे की हुई मौत के पीछे आतंकवाद ही कारण है। यह मामला मालेगांव विस्फोट की जांच से भी जुड़ा हो सकता है।

अंतुले ने कहा कि ऊपरी तौर पर आतंकवादियों द्वारा करकरे की हत्या करने का कोई कारण नहीं दिखाई देता। करकरे आतंकवाद के शिकार हुए या आतंकवाद के साथ कुछ और भी कारण थे, मैं नहीं जानता।




अंतुले ने कहा कि करकरे ने किसी मामले की जांच के दौरान आतंकवादी कार्रवाई में गैर मुसलमानों की संलिप्तता का पता लगाया था। अब तक जो भी व्यक्ति आतंकवाद की जड़ तक पहुंचा है, हमेशा उसे निशाना बनाया गया है।

अंतुले ने कहा कि जितनी चीजें आंखों के सामने होती हैं, उसके पीछे उससे कहीं ज्यादा चीजें छुपी हुई होती हैं।

अंतुले की इस टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे एक घृणित टिप्पणी की संज्ञा दी और इस पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से स्पष्टीकरण की मांग की।

अंतुले ने सदन के बाहर कहा कि वो आतंकवादी थे। वो ये नहीं जानते कि कि सामने कौन है लेकिन उनके पास करकरे को मारने की कोई वजह नहीं थी। मान लिया जाए कि वे एंटी हिंदू थे तब सीएसटी स्टेशन पर जो लोग मरे उनमें 40 मुसलमान कैसे हैं। आतंकी ये नहीं देखते कि सामने कौन है लेकिन करकरे ऐसे आदमी नहीं थे जिसे वे नहीं जानते थे। वो सारी तैयारी के साथ आए थे। वे सारी बातें जानते थे लेकिन उन्होंने करकरे को बचाया नहीं।

अंतुले का ये बयान आतंकी अजमल कसाब के कबूलनामे पर भी सवाल खड़े कर रहा है क्योंकि कसाब कबूल चुका है कि उसपर करकरे और उनके साथियों ने फायर किया था लेकिन कसाब के साथी इस्माइल ने उन्हें अपनी एके47 से निशाना बना लिया। गौरतलब है कि 26 नवंबर को मुंबई में हुए हमले में करकरे के साथ एसीपी अशोक काम्टे और इंस्पेक्टर विजय सालस्कर भी शहीद हो गए थे।

करकरे के इस बयान को विपक्ष ने मुद्दा बना लिया है। संसद में हुई बहस के दौरान शिवसेना सांसद अनंत गीते ने कहा कि जब प्रधानमंत्री तक कह चुके हैं कि करकरे आतंकियों की गोली से मारे गए हैं, तो फिर कैसे उनका कोई मंत्री ऐसा सवाल उठा सकता है। प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा, "यह टिप्पणी घृणित है और बेहद गैर जिम्मेदाराना भी। इस पर प्रधानमंत्री को स्पष्टीकरण देना चाहिए।" भाजपा की ही नजमा हेपतुल्ला ने भी अंतुले के बयान की निंदा की।

अंतुले के बयान को समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव अमर सिंह ने भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया। अमर सिंह ने संसद परिसर में संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि करकरे की शहादत के बारे में सवाल उठाना पुलिस बल के मनोबल को गिराने वाला है। मानवाधिकारों की रक्षा होनी चाहिए और गलत तरीके से कार्रवाई हो तो विरोध भी होना चाहिए। बटला हाऊस मुठभेड़ के बाद मेरे अंदर यह साहस नहीं रहा कि मुंबई हादसे पर कुछ बोलूं। ऐसे मसलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

हंगामे के बीच अंतुले ने सदन में सफाई दी कि उन्होंने ये नहीं कहा कि हेमंत करकरे को आतंकवादियों ने नहीं मारा, बल्कि जिस परिस्थिति में उनकी मौत हुई, वे उस पर सवाल उठा रहे थे। आखिर कौन सी ऐसी परिस्थिति थी जिसकी वजह से हेमंत करकरे समेत तीन आला अफसर एक ही गाड़ी में, एक ही जगह पहुंचे जबकि ये प्रोटोकॉल के खिलाफ था।

अंतुले ने कहा कि आखिर वो कौन था जिसने तीनों अफसरों से कामा अस्पताल जाने को कहा जबकि हमला ताज और ओबरॉय होटल पर हुआ था। ये आदेश किस परिस्थिति में दिया गया इसकी जांच होनी चाहिए।

उधर, कांग्रेस ने अंतुल के बयान से अपना पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कांग्रेस अंतुले के बयान से सहमत नहीं है। यह उनकी निजी राय हो सकती है। अंतुले का यह बयान क्या बताता है राय दें।


IBNKhabarMore on: antule, hemant, delhi, Dahal Gayi Mayanagri



पिछली खबर
अब तक चार लाख से ज्यादा मुर्गियां हलाक
अगली खबर
DGP-कमिश्नर की भूमिका जांचेगी महा. सरकार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

29

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

12वीं के अंक और एप्टीट्यूट टेस्ट से होगा IIT में दाखिला

सिब्बल ने कहा कि नए नियमों के तहत 12वीं कक्षा में लाए गए अंक और एप्टीट्यूड टेस्ट को आईआईटी व अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश का आधार बनाया जाएगा। 19:11 PM, Sep 10, 2010

सिंधिया सबसे अमीर मंत्री, जयराम के खाते में 29 रुपए

एक्टिविस्ट सुभाष चंद्र अग्रवाल द्वारा डाली गई आरटीआई पर केंद्र सरकार के मंत्रियों की संपत्ति का रोचक ब्यौरा सामने आया है। 18:02 PM, Sep 10, 2010

गरीबों ने मांगा अनाज, सरकार ने बांट दिए मोबाइल!

गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले 1000 लोगों (बीपीएल कार्डधारकों) को मुफ्त में हैंडसेट बांटे हैं। 17:28 PM, Sep 10, 2010

सलेम पर चल सकता है कोई भी केस: सुप्रीम कोर्ट

अबु सलेम पर देश में किए गए सभी अपराधों के मामले में मुकदमा चलाया जा सकता है। 15:25 PM, Sep 10, 2010

नक्सलियों से मुठभेड़ में पुलिस उपनिरीक्षक शहीद

घायल पुलिसकर्मी में रांची लाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा गया है। 12:47 PM, Sep 10, 2010

देशभर में कई बिल्डरों के ठिकानों पर छापे, कैश बरामद

देश के तमाम बड़े बिल्डरों के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे पड़ रहे हैं। 23:24 PM, Sep 09, 2010

UPSC के रिजल्ट पर छात्रों ने उठाए सवाल, धरने पर

2010 की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए तमाम प्रतियोगी आयोग के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। 20:37 PM, Sep 09, 2010

डी रामानायडू को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

अभिनेता-निर्माता डी रामानायडू को भारतीय सिनेमा में अमूल्य योगदान के लिए 2009 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। 20:13 PM, Sep 09, 2010
IBN7
IBN7IBN7
IBN7IBN7