IBN7 IBN7

[+] 206 और खबरें

90 दिन एक कमरे में कैद रहे थे 10 आतंकी

Posted on Dec 17, 2008 at 08:54pm IST | Updated May 03, 2010 at 12:06pm IST

नई दिल्ली। मुंबई का हमलावर कसाब तीन महीने तक एक कमरे में जानवर की तरह बंद रहा। सिर्फ वही नहीं उसके साथ 9 और लोग भी बंद रहे। उनके आकाओं को उनपर भरोसा नहीं था। लश्कर-ए-तैयबा के एक कैंप में तीन महीने तक एक छोटा सा कमरा उनका घर बन गया था। उनका बाहर आना-जाना भी महज कुछ ही पलों के लिए था। क्योंकि लश्कर के आका मिशन मुंबई को पूरी तरह से फुल प्रूफ बनाना चाहते थे।

वो नहीं चाहते थे कि मुंबई पर हमला करने के लिए तैयार दसों आतंकी सपने में भी अपने मिशन का जिक्र कर दें। उन्हें कमरे में ही मुंबई के चप्पे-चप्पे से वाकिफ करवाया जाता था। लेकिन वो कमरे से बाहर न निकल पाएं इसका पूरा इंतजाम किया गया था।

अकेले बचे हुए जिंदा आतंकवादी ने लश्कर के इस वहशीपन का सनसनीखेज खुलासा किया है। इसकी जानकारी महाराष्ट्र के गृह मंत्री जयंत पाटिल ने विधानसभा ने दी।

लश्कर का इन दसों आतंकियों पर बिल्कुल यकीन नहीं था। इसकी एक बानगी ये भी है कि जिस अल हुसैनी जहाज से इन्हें कराची से लेकर चला गया उसमें भी इन्हें एक रूम में ही बंद कर दिया गया। इन्हें किसी से बात करने की इजाजत भी नहीं थी। अल हुसैनी में ये मुंह सिले हुए बैठे थे। इन्होंने पूरे सफर के दौरान आपस में या फिर अल हुसैनी के क्रू से कोई बातचीत नहीं की।




गृहमंत्री जयंत पाटील में मुंबई में हुए हमले की जानकारी बुधवार को विधानसभा में दी। पाकिस्तान में इन आतंकवादियों को कैसे ट्रेनिंग दी गई, आतंकी मुंबई कैसे पहुंचे और मुंबई में आने के बाद कैसे एक-एक जगह को उन्होंने निशाना बनाया और पुलिस ने कैसे कार्रवाई की। इसकी पूरी जानकारी जयंत पाटील नें सभागृह को दी, जिसमें कई चौंकानेवाली बातें सामने आयी हैं।

आतंकियों के आका चाहते थे कि इस हमले को इतना खतरनाक बना दिया जाए कि मुंबई में हर तरफ लाशें ही नजर आएं। इसके लिए पूरा ब्लूप्रिंट बनाया कि कैसे-कैसे कौन आतंकी कहां हमला करेगा और बम रखेगा। यही नहीं बम फटने का टाइम भी अलग-अलग रखा गया। ताकि वो जब सीएसटी, ताज, ओबऱॉय और नरीमन पर लोगों को बंधक बना कर बैठे हों तो अचानक बाहर मुंबई विस्फोटों से दहल जाए।

ताज और गेटवे ऑफ इंडिया के बीच हमले के दौरान ही एक बम रखा इसमें उन लोगों ने चार घंटे 57 मिनट बाद का टाइमर लगाया था। इसके अलावा इन लोगों ने लियोपॉल्ड रेस्तरां में भी एक बम रखा। ये बम टिफिन में था। एक बम इन लोगों ने ताजमहल होटल के पीछे रखा। यही नहीं विस्फोटकों से भरा एक बैग इन लोगों ने होटल ओबरॉय में भी रख दिया। सीएसटी स्टेशन पर भी इन लोगों ने बम का एक बैग छोड़ दिया। इनका मकसद एक ही था। जैसे ही उनके हमले के बाद अफरातफरी मचे बम भी फटना शुरू हो जाएं। होटल के बाहर भी बम रखने के पीछे इनकी यही मंशा थी। इन्हें उम्मीद थी कि उनके हमले के बाद होटल के बाहर भीड़ इकट्ठा होगी और उसके बाद उनके रखे बम में विस्फोट हो जाएगा। लेकिन मुंबई के लोगों की किस्मत उतनी बुरी नहीं थी उनके सारे बम नहीं फटे।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Mumbai, Terrorist , Dahal Gayi Mayanagri



पिछली खबर
बीजेपी और जेडीयू में खुलेआम तू-तू-मैं-मैं
अगली खबर
तीखी बहस के बाद NIA और UAPA बिल पास

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

चिदंबरम पर फैसले से स्वामी हैरान, अब जाएंगे हाइकोर्ट

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओ.पी. सैनी द्वारा सुनाए गए फैसले के चंद मिनट बाद स्वामी ने कहा कि मैं चकित हूं... लेकिन निराश नहीं हू, क्योंकि यह सब इस खेल का हिस्सा है। 16:25 PM, Feb 04, 2012

पढ़ें: चिदंबरम पर कोर्ट के आदेश पर किसने क्या कहा

राजधानी की एक अदालत ने 2जी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दी। 14:07 PM, Feb 04, 2012

चिदंबरम को सहआरोपी बनाने की याचिका खारिज LIVE

टेलीकॉम घोटाला मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को सह आरोपी बनाने की याचिका खारिज कर दी गई है। पटियाला हाउस कोर्ट के जज ओ पी सैनी ने यह फैसला सुनाया। 07:52 AM, Feb 04, 2012

जर्जर हो चुकी रेलवे का कायापलट करेंगे रेलमंत्री

पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 22:25 PM, Feb 03, 2012

पाक आतंकी को लाइव शो में अय्यर ने सुनाईं खरी-खरी

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक पाकिस्तानी चैनल पर मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद को जमकर खरी-खोटी सुना दी। 20:44 PM, Feb 03, 2012

लाइसेंस रद्द होने से 25 हजार कर्मचारियों पर तलवार

टेलीकॉम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने आठ कंपनियों के 122 लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। टेलीकॉम लाइसेंस रद्द होने से सिर्फ टेलीकॉम कंपनियां ही नहीं बल्कि इन टेलीकॉम कंपनियों में काम कर रहे 25 हजार कर्मचारियों के भी होश उड़े हुए हैं। 20:22 PM, Feb 03, 2012

काश...मैं इंदिरा गांधी का इंटरव्यू ले पाताः विजय अमृतराज

‘काश.. मैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का इंटरव्यू कर पाता..’ ये शब्द भारत के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार विजय अमृतराज के हैं। 18:08 PM, Feb 03, 2012
IBN7