IBN7 IBN7

[+] 107 और खबरें

पाक ने कहा-कसाब पाकिस्तानी नहीं

Posted on Dec 18, 2008 at 10:00am IST | Updated Dec 18, 2008 at 05:34pm IST

नई दिल्ली। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी अब भी कसाब को पाकिस्तानी मानने को तैयार नहीं है। जरजादी ने कहा है कि उनकी जांच जारी है और अभीतक इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है कि मुंबई पर हमला करने वाले लोग पाकिस्तान से आए थे। उन्होंने ये भी कहा कि कसाब के बारे में भी ये पुष्टि नहीं हो पाई है कि उसके पिता ने उसकी शिनाख्त की है। जरदारी के इस बयान से ये साफ होता है कि पाकिस्तान का इरादा क्या है।

अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने यू टर्न मारा है। जरदारी ने साफ इनकार किया है कि मुंबई हमले में पाकिस्तान का हाथ है। जरदारी का कहना है कि भारत, यूएस और ब्रिटेन के अधिकारी लगातार ये दावा करते आए हैं कि मुंबई हमलों की जड़ें पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों में हैं। लेकिन इन लोगों के दावे को सच साबित करने का कोई ठोस आधार नहीं है।

हालांकि जरदारी ने कहा कि अगर इस मामले में कोई सबूत पेश किया जाता है तो पाकिस्तान कड़ी कार्रवाई करेगा। गौरतलब है कि मुंबई हमले के पीछ लश्कर के हाथ होने की पुष्टि की गई है। इसकी पुष्टि सिर्फ भारत ने की है बल्कि अमेरिका और ब्रिटेन ने भी किया है।




ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आतंकियों के मोबाइल पर लगातार कराची से आ रहे फोन को पाकिस्तान किस तरह का सबूत मानता है। हमले में इस्तेमाल ग्रेनेड भी पाकिस्तान के बने हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने ही कसाब के घर का स्टिंग ऑपरेशन किया और ये भी पुष्टि हो चुकी है कि कसाब के पिता ने अपने बेटे को पहचान लिया है। जाहिर है इनके अलावा ऐसे तमाम सबूत हैं जो दुनिया के सामने हैं पर पाकिस्तान को नजर नहीं आ रहा है।

उधर पाकिस्तान के भारत में उच्चायुक्त शाहिद मलिक ने इस बात से इंकार किया है कि मुंबई हमले में जिंदा पकड़ा गया आतंकवादी अजमल कसाब पाकिस्तान के फरीदकोट गांव का रहने वाला है। लेकिन उनके दावे की पाकिस्तानी टीवी चैनल जियो के स्टिंग आपरेशन ने पोल खोल दी।

मालूम हो कि मुंबई पर 60 घंटे तक जारी आतंकी हमलों में 183 लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए। भारत की व्यावसायिक राजधानी पर कहर बरपाने वाले पाकिस्तान से आए थे। इस बात की पुष्टि खुद पाकिस्तानी चैनल जियो टीवी के स्टिंग आपरेशन में हुआ। जिओ ने साबित किया है कि जिंदा पकड़ा गया आतंकी अजमल कसाब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फरीदकोट गांव का है।

इसके अलवा पाकिस्तान के उच्चायुक्त या तो सच्चाई देखना नहीं चाहते, या फिर पाक सरकार ने उनकी आंख पर पट्टी बांध दी है। TV-18 से खास बातचीत में उन्होंने इनकार कर दिया कि भारत के मोस्ट वॉंटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम और जैश-ए-मोहम्मद चीफ अज़हर मसूद को पाकिस्तान ने शरण दी है।

क्या पाकिस्तान भारत के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को गुमराह कर रहा है। आप अपनी राय भेजें। राय भेजने के लिए यहां क्लिक करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Pak, India, teroor, Dahal Gayi Mayanagri



पिछली खबर
दलाई लामा ने रिटायरमेंट की पेशकश की
अगली खबर
पाकिस्तान खरीदेगा चीन से अवाक्स

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

8

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

अमेरिका ने तैयार किया था लादेन के ठिकाने का खाका

पाकिस्तान के एबटाबाद ठिकाने पर अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के लिए नेवी सील्स की कार्रवाई से पहले अमेरिकी सेना ने अभियान को सफल बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। 23:31 PM, May 17, 2012

अमेरिकी अनुदान के लिए 'ब्लैक होल' है पाकिस्तान

अमेरिका में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन, दोनों दलों के सांसदों ने पाकिस्तान को आर्थिक सहायता रोकने की वकालत करते हुए उसे 2.4 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देने के राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन के अनुरोध की आलोचना की है। 23:04 PM, May 17, 2012

इटली में गद्दाफी का 2.5 करोड़ का होटल जब्त

इटली ने लीबिया के दिवंगत नेता मुअम्मार गद्दाफी के परिजनों के ढाई करोड़ डॉलर के होटल परिसर एवं भूमि को जब्त कर लिया है। 16:56 PM, May 17, 2012

अब वॉशिंगटन की सड़कों पर नजर आएगी 'पंजाब पुलिस'

राजधानी वाशिंगटन में सिख पुलिसकर्मियों को उनके पगड़ी, दाढ़ी सहित अन्य धार्मिक चिह्नों के साथ काम करने की इजाजत मिल गई है। 16:40 PM, May 17, 2012

अफगानिस्तान में गवर्नर ऑफिस में आतंकी हमला नाकाम

अफगानिस्तान में फराह प्रांत के गर्वनर के कार्यालय परिसर में गुरुवार को चार आत्मघाती हमलावरों ने जबरन घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद दोनों ओर से हुई जबरदस्त मुठभेड़ में सभी हमलावर मारे गए। 15:24 PM, May 17, 2012

पाक में दो प्रशिक्षण विमान टकराए, 4 पायलटों की मौत

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में गुरुवार को वायुसेना के दो प्रशिक्षण विमान टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। 13:43 PM, May 17, 2012

रूस: चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

रूस के साइबेरिया क्षेत्र में एक महिला ने रेलगाड़ी में यात्रा के दौरान बच्चे को जन्म दिया। आंतरिक मंत्रालय के दो पुलिस अधिकारियों ने इस कार्य में महिला की सहायता की। 12:06 PM, May 17, 2012

'26/11 की साजिश में गूगल अर्थ का इस्तेमाल'

मुंबई में 26/11 को हुए आतंकवादी हमले का उदाहरण देते हुए अमेरिका के एक शीर्ष सैन्य कमांडर ने भविष्य में युद्ध के प्रौद्योगिकी की बड़े पैमाने पर उपलब्धता से उत्पन्न खतरों के प्रति आगाह किया है। 22:38 PM, May 16, 2012

जरदारी के भेजे गए विमान से चिश्ती लौटे पाक

भारत में हत्या के जुर्म में 1992 से सजा काट रहे मोहम्मद खलील चिश्ती ने कहा कि वह पाकिस्तान लौटकर बेहद खुश हैं क्योंकि उन्हें वापस लौटने की कोई उम्मीद नहीं थी। 20:48 PM, May 16, 2012

चीन में कोयला खदान में विस्फोट, 6 की मौत

चीन के पश्चिमोत्तर में उयगूर स्वायत्तशासी क्षेत्र में एक कोयला खदान मे हुए गैस विस्फोट में कम से कम छह लोग मारे गये हैं। 19:46 PM, May 16, 2012
IBN7