IBN7 IBN7

[+] 3 और खबरें

बड़े नामों की चकाचौंध में खो गये हमारे खिलाड़ीः भूटिया

Posted on Jan 11, 2012 at 12:35pm IST

नई दिल्ली। बाइचुंग भूटिया ने उनके विदाई मैच में मंगलवार को यहां बायर्न म्यूनिख के खिलाफ मिली भारत को मिली 0-4 की हार के बाद कहा कि भारतीय खिलाड़ी बड़े नामों की चकाचौंध में खो गये जिससे उनका खेल प्रभावित हुआ। भूटिया ने मैच के बाद कहा कि पहले हाफ में हमारे खिलाडी जर्मन क्लब के बड़े नामों के सामने दबाव में आ गये थे जिससे उनका प्रदर्शन प्रभावित हो गया लेकिन दूसरे हाफ में हमने अच्छा प्रदर्शन किया और बायर्न म्यूनिख को कोई गोल नहीं करने दिया।

100 से भी अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले भूटिया का विदाई मैच देखने के लिए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में लगभग 25000 दर्शक मौजूद थे। कई दर्शक हाथों में तख्ती लिए मौजूद थे जिन पर लिखा था ‘हू विल रिप्लेस भूटिया’ और ‘भूटिया वी विल मिस यू’ भूटिया 86 मिनट तक में रहे और इस दौरान उनके हर मूव को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया।

बड़े नामों की चकाचौंध में खो गये हमारे खिलाड़ीः भूटिया

इस मैच में अंतिम बार भारतीय टीम की कप्तानी संभालने वाले भूटिया ने कहा कि मैं इतनी देर तक खेलने की उम्मीद नहीं कर रहा था लेकिन मुझे खुशी है कि मैं अपने विदाई मैच में 86 मिनट तक खेला। मैं शानदार विदाई के लिए भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ऑडी और बायर्न म्यूनिख को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि साथ ही मैं टीम साथियों और कोच सेवियो मेदिएरा को भी धन्यवाद देता हूं। सेवियो के मार्गदर्शन में टीम ने हाल में सैफ कप जीता था और मुझे उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में टीम नई ऊंचाइयां हासिल करेगी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: baichung bhutia, bayern munich, india football, jawaharlal nehru stadium, match



पिछली खबर
भूटिया के विदाई मैच में 4-0 से पिटी भारतीय टीम
अगली खबर
जरूरत पड़ी तो मैं वापसी कर सकता हूं: बाईचुंग भूटिया

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

देखें: यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का ये कैसा टॉपलेस विरोध

यूक्रेन के कीव के इंडेपेन्डेंस स्क्वॉयर पर 12 मई को यूरो कप ट्रॉफी के प्रदर्शन के दौरान 'फेमेन' की महिला अधिकार कार्यकर्ता यूक्रेन में यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का टॉपलेस होकर विरोध करती हुई। 11:07 AM, May 14, 2012
Photogallery
टॉपलेस विरोध
10:53 AM, May 14, 2012
Photogallery
बीच वॉलीबॉल
08:56 AM, May 08, 2012
Photogallery
चीयरलीडर्स
08:24 AM, Apr 30, 2012
Photogallery
लिंगरी फुटबॉल लीग
08:21 AM, Apr 17, 2012

लिएंडर पेस होंगे हरियाणा के स्पोर्ट्स एंबेसेडर

भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाडी़ और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के (स्पोर्ट्स एंबेसेडर) होंगे। 21:51 PM, Apr 11, 2012

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
IBN7