कुआलालंपुर। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल मलेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त सायना ने गुरुवार को 11वीं वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की खिलाड़ी चेंग साओ चेह को 21-19, 21-8 से पराजित किया। यह मैच 31 मिनट चला।
सायना को बुधवार को पहले दौर में विश्व की 20वीं वरीयता प्राप्त सिंगापुर की खिलाड़ी गुयान गू को हराने के लिए 56 मिनट तक पसीना बहाना पड़ा था लेकिन गुरुवार को सायना ने अपने खेल में अपेक्षित सुधार किया। सायना और चेह के बीच यह चौथी भिड़ंत थी। इससे पहले दो मौकों पर सायना की जीत हुई थी जबकि एक बार चेह ने बाजी मारी थी।

क्वार्टर फाइनल में सायना का सामना विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डेनमार्क की टिने बायून से होगा। बायू ने दूसरे दौर में चीन की जिन लू को 21-16, 21-15 से हराया। सायना और बायून के बीच यह कुल छठी और इस साल की पहली भिड़ंत होगी। इससे पहले बायून ने तीन मौकों पर जीत हासिल की है जबकि सायना को दो बार जीत मिली है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Saina Nehwal, Singapore, malesia open, win








कमेंट्स
0