IBN7 IBN7

[+] 157 और खबरें

बीजेपी की प्रचार सामग्री में वाजपेयी की ही धूम

Posted on Jan 17, 2012 at 07:19pm IST | Updated Jan 17, 2012 at 07:25pm IST

नई दिल्ली। लालकृष्ण आडवाणी भले ही प्रधानमंत्री पद की दौड़ में हों लेकिन चुनावी मौसम में बीजेपी के लिए अब भी सबसे बड़ा चेहरा अटल बिहारी वाजपेयी ही हैं। वाजपेयी खुद चुनाव प्रचार करने की स्थिति में नहीं हैं लेकिन पांच राज्यों के चुनावों के लिए पार्टी की तरफ से तैयार की गई प्रचार सामग्री में हर जगह पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ही छाए हुए हैं।

वाजपेयी की तबीयत ठीक नहीं है। वो चुनाव प्रचार नहीं कर सकते। लेकिन बीजेपी अपने सबसे लोकप्रिय चेहरे के भरोसे ही पांच राज्यों के चुनाव खासकर उत्तर प्रदेश का चुनाव पार लगाने की कोशिश में है। पार्टी की चुनाव सामग्री में हर जगह सिर्फ वाजपेयी ही दिख रहे हैं। हो भी क्यों न बीजेपी भी जानती है कि आज भी अगर कोई एक चेहरा पार्टी के लिए वोट जुगाड़ सकता है तो वो वाजपेयी ही हैं।

बीजेपी की प्रचार सामग्री में वाजपेयी की ही धूम

वाजपेयी का करिश्मा कुछ ऐसा है कि पार्टी के सबसे बड़े नेता लालकृष्ण आडवाणी भी उन्हें टक्कर नहीं दे पा रहे। प्रचार सामग्री में वाजपेयी के सामने आडवाणी का कद छोटा दिख रहा है तो कई पोस्टर्स और बैनर से आडवाणी गायब हैं। इसके पीछे वजह भी है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आज भी बीजेपी के सबसे स्वीकार्य चेहरे हैं। राजनैतिक तौर पर उन्हें कभी कट्टर नहीं माना गया। यहां तक कि विरोधी उन्हें बीजेपी का मुखौटा भी कहते रहे। बदलते दौर में युवा वोटर उदार और मध्यममार्गी नेताओं को पसंद करता है। बीजेपी जानती है कि अपनी इसी छवि की वजह से वाजपेयी एक बड़े वोट बैंक को आकर्षित करते हैं। दूसरा कोई नेता वाजपेयी की बराबरी नहीं कर सकता।




बीजेपी के लिए ये चुनाव आसान नहीं हैं। दो राज्यों में सत्ता गंवाने का खतरा है तो उत्तर प्रदेश में चारों ओर से कांटे की टक्कर है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वाजपेयी और उनके नाम पर सुशासन का नारा बीजेपी के कितने काम आएगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: uttar pradesh election 2012, uttrakhand election 2012, punjab election 2012, goa election 2012, manipur election 2012, bjp, atal bihari vajpayee



पिछली खबर
पंजाब के विजिलेंस निदेशक की अमरिंदर सिंह से ठनी
अगली खबर
देखें: भटिंडा से मेरा वोट-मेरी सरकार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

अमर को छोड़, बीजेपी में शामिल हो सकती हैं जयाप्रदा

बीजेपी 2014 लोकसभा चुनाव के लिए ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में है, जो अपनी सीट पर मजबूत दावेदार साबित हों। बीजेपी के इस गेम प्लान में जयाप्रदा एकदम फिट बैठ रही हैं। 19:43 PM, May 22, 2012

कोर्ट ने पुलिस से पूछा, रामदेव पर क्या कार्रवाई की?

रामदेव ने संसद और इसके प्रतिनिधियों की विश्वसनीयता और गरिमा को कम करने के मकसद से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। 17:04 PM, May 22, 2012
Photogallery
UPA-2 का रिपोर्ट कार्ड
21:34 PM, May 21, 2012

‘आईपीएल नहीं, बीपीएल की चिंता करें शिवराज सिंह’

मुख्यमंत्री चौहान आईपीएल में जारी गड़बड़ी को लेकर कहते हैं कि इसे बंद कर देना चाहिए'। 17:28 PM, May 21, 2012
Photogallery
ममता का गुस्सा देखो!
21:01 PM, May 19, 2012

पदोन्नति में आरक्षण मसले पर 23 को सर्वदलीय बैठक

सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कर्मियों की पदोन्नति में आरक्षण देने के मसले पर रास्ता निकालने के तरीके पर बातचीत के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 23 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 23:27 PM, May 18, 2012

प्राइवेट कंपनियों द्वारा एयरपोर्ट पर शुल्क वसूली का विरोध

दिल्ली और मुंबई के हवाई अड्डों पर प्राइवेट कंपनियों द्वारा यात्रियों से मनमाना शुल्क वसूल किए जाने की आज राज्यसभा में तीखी आलोचना की गई तथा सरकार से मांग की गई कि वसूल की गई धनराशि सरकारी कोष में जमा कराई जाए। 21:07 PM, May 18, 2012

अखिलेश के जनता दर्शन को बसपा ने बताया नाटक

बहुजन समाज पार्टी बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विरोधी दल के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन को आज नाटक करार दिया और कहा कि इससे जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होने वाला है। 20:52 PM, May 18, 2012

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा -बैन लगाओ IPL पर

जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने विवादों में घिरे इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल पर प्रतिबंध लगाने की मांग सरकार से करते हुए कहा कि इससे भद्रजनों का खेल माने जाने वाले क्रिकेट की बदनामी हो रही है। 18:31 PM, May 18, 2012

15 दिन के भीतर सुधारी जाए कानून व्यवस्थाः अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था की स्थिति को सरकार की पहली प्राथमिकता बताते हुए आज अधिकारियों को पन्द्रह दिन में इसमें पूरी तरह सुधार लाने के निर्देश दिए। 18:10 PM, May 18, 2012
IBN7