IBN7 IBN7

[+] 134 और खबरें

आतंकी एमवी कुबेर में भी खूनी खेल खेला था

Posted on Dec 19, 2008 at 10:13 | Updated Dec 19, 2008 at 13:20

Email
Print
0

मुंबई। 26 नवंबर को मुंबई में मौत का तांडव मचाने से पहले आतंकियों भारतीय समुद्र में भी मौत का खेल खेला था। 23 नवंबर को सुबह 4 बजे कराची बंदरगाह से एक निजी ट्रॉलर से आतंकी मुंबई के लिए रवाना हुए। कराची से 50 नॉटिकल माइल का सफर तय करने के बाद आतंकियों को लश्कर के डिप्टी कमांडर जकीर-उर्र-रहमान की निजी शिप अल हुसैनी पर बैठाया गया। अल हुसैनी से ये लोग बॉर्डर पार कर हिंदूस्तान की सीमा में दाखिल हुए। कराची से कुल 26 घंटे का सफर तय करने के बाद ये आतंकी पोरबंदर से 45 नॉटिकल माइल की दूरी पर भारतीय शिप एमवी कुबेर में चढ़े।

मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक इन आतंकियों ने एमवी कुबेर के कैप्टन अमर सिंह टंडेल और उसके चार मछुआरों को बंधक बना लिया। उन्होंने बंदूक की नोक पर टंडेल से अपने मुताबिक शिप चलाने को कहा। इस दौरान टंडेल सही दिशा में शिप चला रहा है या नहीं। ये जानने के लिए आतंकवादी अपने जी.पी.एस सिस्टम से लोकेशन को मॉनिटर करते रहे। कुबेर को हाइजैक कर वो पोरबंदर से रायगढ़ की सीमा को पार करते हुए पांच नॉटिकल माइल की दूरी पर पहुंचे। अमर सिंह टंडेल को लगातार गन पॉइंट पर शिप चलाने का आदेश देने वाले इन आतंकियों ने काम निकल जाने के बाद बड़ी बेरहमी से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।

वो चाहते तो बड़ी आसानी से एम वी कुबेर के कैप्टन अमर सिंह टंडेल को गोली से उड़ाकर समुद्र में फेंक सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया इसका खुलासा पकड़े गए आतंकी मोहम्मद अजमल कसाब ने किया। पूछताछ में कसाब ने बताया कि अगर शांत समुद्र में वो टंडेल को गोली मारते तो उसकी आवाज बहुत दूर तक जाती। जिससे नेवी और सुरक्षा ऐजेंसियां चौकन्नी हो जाती। ऐसे में आतंकी पकड़े भी जा सकते थे। यही वजह है कि उन्होंने टंडेल को गोली से उड़ाने के बजाय चाकू से रेत कर मारा।




आईबीएन सेवन के पास वो तस्वीरें हैं जिसमें आतंकियों ने तंडेल के दोनो हाथ बांधे हुए हैं। इसके अलावा उसकी आंखों में पट्टी भी बंधी हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच को कसाब की निशानदेही पर कुबेर शिप से कई चीजें मिली थी, जिन पर मेड इन पाकिस्तान लिखा हुआ है। इसके अलावा शिप से कई हथगोले भी मिले हैं, जो कि आतंकियों ने जल्दबाजी में छोड़ गए थे।

इस खबर पर आप अपनी राय दें। राय देने के लिए यहां क्लिक करें।


IBNKhabarMore on: Pak, India, sea, Dahal Gayi Mayanagri



पिछली खबर
जला दिए गए बुश पर फेंके जूते
अगली खबर
महिलाओं में डिप्रेशन बढ़ाता है गर्भपात

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

‘बंदूकधारी ने अपने शरीर पर बांध रखे थे बम’

अधिकारियों के मुताबिक उसने अपने शरीर पर कई बम बांध रखे थे जिनमें कभी भी विस्फोट हो सकता था। 16:54 PM, Sep 02, 2010

पाकिस्तान ने रिहा किए और सौ भारतीय मछुआरे

इन्हें सर क्रीक इलाके में पाकिस्तानी सीमा में मछली पकड़ते समय गिरफ्तार किया गया था। 16:52 PM, Sep 02, 2010

445 साल का हुआ पर्यटकों का शहर सेंट अगस्टीन

साल 1565 में फ्लोरिडा के पहले गवर्नर मेनिनडिज डी एविल्स ने इसकी स्थापना की थी। 13:49 PM, Sep 02, 2010

कांगो: बलात्कार के पीड़ितों की संख्या हुई 240

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 30 जुलाई को एफडीएलआर के विद्रोहियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। 12:03 PM, Sep 02, 2010

देखें: क्या हुआ जब डिस्कवरी चैनल में घुसा गनमैन

अमेरिका के मैरीलैंड प्रांत में स्थित डिस्कवरी चैनल मुख्यालय में बंधक बनाए गए तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 11:53 AM, Sep 02, 2010

लाहौर में एक के बाद एक तीन धमाके, 28 की मौत

बताया जाता है कि लाहौर के कर्बला इलाके में भाटी चौक पर हजरत अली की शहादत का जुलूस निकल रहा था। हजारों की संख्या में शिया समुदाय के लोग उसमें मौजूद थे। 20:22 PM, Sep 01, 2010

'प्रेम के महान कृत्य' के लिए 27 साल की कैद

अपने घर में दोनों बेटों 11 वर्षीय थॉमस और नौ वर्षीय मैथ्यू को नशीली दवा देने के बाद उनकी गला दबाकर हत्या की थी। 19:07 PM, Sep 01, 2010

बच्चे को मौत के मुंह से खींच लाया भारतीय डॉक्टर

इस बच्चे, बेन्जामिन व्हाइट, की किडनी में मौजूद 16 पथरियों में से कई चार सेंटीमीटर से ज्यादा बड़ी थीं। 18:17 PM, Sep 01, 2010

पढ़ाई के वीजा पर सेक्स से कमाई में जुटीं एशियाई छात्राएं

यहां स्टूडेंट वीजा लेकर आने वाली कई छात्राएं वेश्यावृत्ति के धंधे में कूद गई हैं। 16:03 PM, Sep 01, 2010
IBN7
IBN7IBN7
IBN7IBN7