देहरादून। उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड की राजनीतिक लड़ाई और तेज हो चुकी है। बीजेपी किसी भी कीमत पर अपने हाथ से राज्य को जाने देना नहीं चाहती है। राजनाथ, गडकरी, उमा समेत पार्टी के कई दिग्गज राज्य में रैलियां कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राज्य में बीजेपी के लिए रैली की। उमा जनता के बीच यह संदेश देने की कोशिश में हैं कि बीजेपी ने ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण कराया है। राज्य के बनने से लेकर विकास तक का क्रेडिट भी वो अपनी ही पार्टी को देना चाहती हैं। उमा ने कहा कि यदि कांग्रेस का बस चलता तो राज्य का निर्माण ही नहीं होता।

उमा से जब प्रियंका गांधी पर सवाल किया गया तो वो बोलीं कि राहुल की बहन हर पांच साल में सिर्फ हाथ हिलाने रायबरेली और अमेठी जाती हैं, पार्टी का जो कार्यकर्ता खून पसीना बहा कर काम करता है उसे कोई नहीं पूछता और प्रियंका सिर्फ टाटा बाय बाय करती हैं।
उमा ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री नहीं चौकीदार की भूमिका निभाने आई हूं। उमा ने आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस, एसपी, बीएसपी पर हमला किया। बकौल उमा, हम मुस्लिम उन्नति के खिलाफ नहीं है, गुजरात में बिना आरक्षण के मुस्लिम सबसे ज्यादा तरक्की कर रहे हैं। लेकिन देश का बंटवारा कांग्रेस की नीति है और वो भी चुनाव से ठीक पहले।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: uttar pradesh election 2012, uttarakhand election 2012, uma bharti, priyanka gandhi, rahul gandhi








कमेंट्स
2