IBN7 IBN7

[+] 8 और खबरें

सानिया-वेस्नीना ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में

Posted on Jan 24, 2012 at 04:49pm IST | Updated Jan 24, 2012 at 04:55pm IST

मेलबर्न। खिताब के प्रबल दावेदारों में शुमार स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर, बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका और मौजूदा चैम्पियन बेल्जियम की किम क्लाइस्टर्स ने आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत की सानिया मिर्जा और रूस की एलेना वेस्नीना की जोड़ी भी युगल वर्ग के अंतिम-4 में जगह बनाने में कामयाब हो गई है।

टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, मंगलवार को खेले गए एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 16 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन फेडरर ने 11वीं वरीयता प्राप्त अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो को 6-4, 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में फेडरर की भिड़ंत दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल और सातवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य के टॉमस बेड्रिक के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के विजेता से होगी।

सानिया-वेस्नीना ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में

महिला युगल में, सानिया और वेस्नीना की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लिएजल ह्यूबर और लिजा रेमंड की दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिकी जोड़ी को 6-3, 5-7, 7-6(8-6) से शिकस्त दी। सानिया और वेस्नीना का सेमीफाइनल में सामना स्वेतलाना कुज्नेतसोवा और वेरा ज्वोनारेवा की रूसी जोड़ी से होगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: sania mirza, australian open tennis championship, melbourne



पिछली खबर
ऑस्ट्रेलियन ओपन: सानिया-वेस्नीना की जोड़ी अंतिम 8 में
अगली खबर
ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर सानिया-वेस्नीना की जोड़ी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

देखें: यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का ये कैसा टॉपलेस विरोध

यूक्रेन के कीव के इंडेपेन्डेंस स्क्वॉयर पर 12 मई को यूरो कप ट्रॉफी के प्रदर्शन के दौरान 'फेमेन' की महिला अधिकार कार्यकर्ता यूक्रेन में यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का टॉपलेस होकर विरोध करती हुई। 11:07 AM, May 14, 2012
Photogallery
टॉपलेस विरोध
10:53 AM, May 14, 2012
Photogallery
बीच वॉलीबॉल
08:56 AM, May 08, 2012
Photogallery
चीयरलीडर्स
08:24 AM, Apr 30, 2012
Photogallery
लिंगरी फुटबॉल लीग
08:21 AM, Apr 17, 2012

लिएंडर पेस होंगे हरियाणा के स्पोर्ट्स एंबेसेडर

भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाडी़ और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के (स्पोर्ट्स एंबेसेडर) होंगे। 21:51 PM, Apr 11, 2012

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
IBN7