लंदन। ब्रिटेन में एक शख्स ने 92 बार ड्राइविंग परीक्षा में असफल होकर खुद को देश का सबसे खराब नौसिखिया चालक साबित किया। समाचार पत्र 'द सन' के अनुसार लीसेस्टर शहर के रहने वाले 28 वर्षीय शख्स को सिद्धांत परीक्षा में विफल होने के कारण एक बार भी व्यावहारिक परीक्षा के लिए नहीं बुलाया गया।
इस शख्स ने परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए करीब 3000 पाउंड (लगभग 4,700 डॉलर) खर्च कर कई बार घंटे भर लम्बी सिद्धांत परीक्षा दी। प्रति घंटा 31 पाउंड की परीक्षा में सड़क नियमों पर आधारित प्रश्न और खतरे का अनुमान लगाने की परीक्षा शामिल है। नियमों के अनुसार वह तब तक व्यावहारिक परीक्षा नहीं दे सकता, जब तक कि सिद्धांत परीक्षा पास न कर ले।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: london, driving liacence, test, fail








कमेंट्स
1