IBN7 IBN7

[+] 350 और खबरें

मामूली व औसत दर्जे के लेखक हैं रश्दीः काटजू

Posted on Jan 26, 2012 at 03:05pm IST

नई दिल्ली। जयपुर साहित्य उत्सव में विवादास्पद लेखक सलमान रश्दी की वीडियो वार्ता स्थगित होने के एक दिन बाद भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष मार्कण्डेय काटजू ने बुधवार को कहा कि रश्दी 'मामूली' और 'औसत दर्जे के लेखक' हैं। उन्होंने विवादास्पद 'द सैटेनिक वर्सेज' न लिखी होती तो वह एक गुमशुदा लेखक होते।

काटजू ने एक बयान में कहा कि जयपुर साहित्य उत्सव में सलमान रश्दी छाए रहे। उन पर प्रतिबंध लगाया जाना सही है अथवा नहीं, मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता लेकिन मैं एक बहुत ही महत्वपूर्ण मौलिक मुद्दे को उठा रहा हूं। काटजू ने कहा कि मैंने रश्दी की कुछ कृतियां पढ़ी हैं और मेरी राय है कि वह एक मामूली लेखक हैं और उन्होंने यदि 'सैटेनिक वर्सेज' न लिखी होती तो वह मशहूर नहीं हुए होते। यहां तक कि उनकी 'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' मुश्किल से महान साहित्य की श्रेणी में आती है।

मामूली व औसत दर्जे के लेखक हैं रश्दीः काटजू

उन्होंने कहा कि मैं धार्मिक रुढ़िग्रस्तता का पक्षधर नहीं हूं लेकिन मैं एक औसत दर्जे के लेखक को नायक बनाने का इच्छुक भी नहीं हूं। सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश काटजू ने ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के लेखक के प्रशंसकों की निंदा करते हुए कहा कि वे 'औपनिवेशिक हीनता की ग्रंथि' से पीड़ित हैं कि विदेश में रहने वाला लेखक महान होता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: justice markandey katju, salman rushdie, jaipur literary festival, satanic verses



पिछली खबर
खांडू का हेलीकॉप्टर ढूंढ़ने वाले विंग कमांडर को शौर्य चक्र
अगली खबर
दागी 11 मंत्रियों-160 अफसरों की ढाल बने हैं शिवराज!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर

अगर आप विदेश में छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं या अपने बच्चे को विदेशी इंस्टीट्यूट में पढ़ाना चाहते हैं या फिर विदेश से किसी सामान की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। डॉलर के मुकाबले रुपए के दाम रिकार्ड स्तर तक गिर गए हैं। 21:44 PM, May 16, 2012

अन्ना हजारे के काफिले पर पथराव, यूथ कांग्रेस पर आरोप

करप्शन के खिलाफ आंदोलन कर रहे समाजसेवी अन्ना हजारे के काफिले पर बुधवार को कुछ लोगों ने हमला किया। हमले में अन्ना बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि अन्ना के काफिले की एक कार पर पत्थर से हमला किया गया। 19:36 PM, May 16, 2012

‘तिब्बत में आत्मदाह की घटनाएं राजनीति से प्रेरित’

तिब्बत में आत्मदाह की घटनाएं राजनीति से प्रेरित है और इनके पीछे दलाई लामा के लोगों का हाथ है। इन घटनाओं के माध्यम से वे तिब्बत के मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित करना चाहते हैं। 18:23 PM, May 16, 2012

'क्लीन चिट मत दीजिए, जांच फिर से होनी चाहिए'

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान तलवार के वकील पिनाकी मिश्रा ने कहा है कि हमें क्लीन चिट मत दीजिए, हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि मामले की फिर से जांच होनी चाहिए।वकील ने कहा कि अभी इस मामले में और भी जांच की जरूरत है। 16:40 PM, May 16, 2012

आरुषि हत्याकांड में CBI ने तलाशे हैं बेजुबान गवाह!

नोएडा आरुषि हत्या कांड में सीबाआई कातिल के करीब है, लेकिन तलाश है सबूतों की और सबूत तलाशने के लिए सीबीआई ने तलाशे हैं कुछ बेजुबान चश्मदीद गवाह। ये वो गवाह हैं जो कत्ल के एक एक सच को जानते हैं। 15:49 PM, May 16, 2012

रुपये में गिरावट से घबराने की जरूरत नहीं: प्रणब मुखर्जी

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज सदन में रुपये में हुई ऐतिहासिक गिरावट पर बोलते हुए भरोसा दिया कि इससे आम आदमी को घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए की ये गिरावट अस्थायी है। 14:39 PM, May 16, 2012

एयर इंडिया के पायलटों की याचिका पर फैसला सुरक्षित

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को एयर इंडिया के पायलटों के संघ इंडियन पायलट गिल्ड (आईपीजी) की याचिका पर फैसला गुरुवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया। 14:30 PM, May 16, 2012

गिरफ्तारी से डरे निर्मल बाबा, अग्रिम जमानत अर्जी

धर्मगुरू निर्मल बाबा ने बिहार के अररिया कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। निर्मल बाबा ने ये अर्जी अपने वकील के जरिए दी है। अररिया के एक शख्स ने बाबा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। 13:44 PM, May 16, 2012
IBN7