नई दिल्ली। भारत की सानिया मिर्जा और महेश भूपति की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में हार गई है। अमेरिका की बेथाने मटेक सैंड्स और रोमानिया की होरिया टेकाउ की जोड़ी ने सीधे सेट में सानिया-भूपति को 6-3, 6-3 से हरा दिया।
गौरतलब है कि सानिया मिर्जा और महेश भूपति की भारतीय जोड़ी वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। साल 2009 में यह खिताब अपने नाम करने वाली सानिया और भूपति ने अमेरिका की लेजल हुबर और ब्रिटेन के कोलिन फ्लेमिंग की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में 7-6(7-5), 6-2 से हराया था।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: australian open grand slam, mixed double, sania mirza, mahesh bhupati, usa, romania








कमेंट्स
1