IBN7 IBN7

[+] 350 और खबरें

करकरे की मौत की CBI जांच हो: उलेमा

Posted on Dec 19, 2008 at 08:31pm IST | Updated Dec 19, 2008 at 08:44pm IST

लखनऊ। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कांग्रेसी नेता ए.आर. अंतुले का समर्थन करते हुए मांग की है कि महाराष्ट्र आतंकवाद निरोध दस्ते (एटीएस) के प्रमुख हेमंत करकरे की मौत के सभी पहलुओं की जांच होनी ही चाहिए। लखनऊ में सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगमहली ने कहा कि जल्द से जल्द करकरे की मौत के कारणों की जांच होनी चाहिए, क्योंकि करकरे की मौत को लेकर मुस्लिम समुदाय के मन में कई तरह के सवाल हैं।

उन्होंने कहा कि बिना कोई समय गंवाए केंद्र सरकार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच के आदेश दे देने चाहिए। यह सवाल है कि करकरे की मौत उस समय हुई जब मालेगांव धमाके में हिंदू संगठनों का हाथ होने की बात उजागर हो रही थी।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य एवं शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि आरोपों-प्रत्यारोपों से अलग सभी राजनीतिक दलों को अंतुले के बयान को गंभीरता से लेना चाहिए।

जव्वाद ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की ओर से करकरे की शहादत पर कोई सवाल नहीं उठाया गया है। करकरे की मौत को लेकर जो सवाल खड़ा हुआ है, उसका खुलासा (सीबीआई) जांच में हो सकता है।

गौरतलब है कि गत 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के दौरान करकरे की मौत हो गई थी। ताजमहल होटल और ओबरॉय होटल समेत कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 183 लोग मारे गए थे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Karkare, Death, Cbi



पिछली खबर
अमर सिंह महादानी, करोड़ों दान कर भूल गए!
अगली खबर
अंतुले पर फैसला बड़े नेता लेंगे: राहुल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर

अगर आप विदेश में छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं या अपने बच्चे को विदेशी इंस्टीट्यूट में पढ़ाना चाहते हैं या फिर विदेश से किसी सामान की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। डॉलर के मुकाबले रुपए के दाम रिकार्ड स्तर तक गिर गए हैं। 21:44 PM, May 16, 2012

अन्ना हजारे के काफिले पर पथराव, यूथ कांग्रेस पर आरोप

करप्शन के खिलाफ आंदोलन कर रहे समाजसेवी अन्ना हजारे के काफिले पर बुधवार को कुछ लोगों ने हमला किया। हमले में अन्ना बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि अन्ना के काफिले की एक कार पर पत्थर से हमला किया गया। 19:36 PM, May 16, 2012

‘तिब्बत में आत्मदाह की घटनाएं राजनीति से प्रेरित’

तिब्बत में आत्मदाह की घटनाएं राजनीति से प्रेरित है और इनके पीछे दलाई लामा के लोगों का हाथ है। इन घटनाओं के माध्यम से वे तिब्बत के मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित करना चाहते हैं। 18:23 PM, May 16, 2012

'क्लीन चिट मत दीजिए, जांच फिर से होनी चाहिए'

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान तलवार के वकील पिनाकी मिश्रा ने कहा है कि हमें क्लीन चिट मत दीजिए, हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि मामले की फिर से जांच होनी चाहिए।वकील ने कहा कि अभी इस मामले में और भी जांच की जरूरत है। 16:40 PM, May 16, 2012

आरुषि हत्याकांड में CBI ने तलाशे हैं बेजुबान गवाह!

नोएडा आरुषि हत्या कांड में सीबाआई कातिल के करीब है, लेकिन तलाश है सबूतों की और सबूत तलाशने के लिए सीबीआई ने तलाशे हैं कुछ बेजुबान चश्मदीद गवाह। ये वो गवाह हैं जो कत्ल के एक एक सच को जानते हैं। 15:49 PM, May 16, 2012

रुपये में गिरावट से घबराने की जरूरत नहीं: प्रणब मुखर्जी

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज सदन में रुपये में हुई ऐतिहासिक गिरावट पर बोलते हुए भरोसा दिया कि इससे आम आदमी को घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए की ये गिरावट अस्थायी है। 14:39 PM, May 16, 2012

एयर इंडिया के पायलटों की याचिका पर फैसला सुरक्षित

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को एयर इंडिया के पायलटों के संघ इंडियन पायलट गिल्ड (आईपीजी) की याचिका पर फैसला गुरुवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया। 14:30 PM, May 16, 2012

गिरफ्तारी से डरे निर्मल बाबा, अग्रिम जमानत अर्जी

धर्मगुरू निर्मल बाबा ने बिहार के अररिया कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। निर्मल बाबा ने ये अर्जी अपने वकील के जरिए दी है। अररिया के एक शख्स ने बाबा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। 13:44 PM, May 16, 2012
IBN7