IBN7 IBN7

[+] 31 और खबरें

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

Posted on Jan 28, 2012 at 11:22am IST | Updated Jan 28, 2012 at 11:24am IST

संजय सुरी

लंदन। 27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी। ओलंपिक के आयोजकों ने कंपनी को हटाने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। मगर इसके साथ ही डाउ को मिला ठेका सवालों के घेरे में आ गया है। ब्रिटेन के कुछ सांसदों ने डाउ को मिले ठेके में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है।

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल
करीब 27 साल पहले भोपाल में मौत की गैस छोड़ने वाली यूनियन कार्बाइज की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल इसी साल होने वाले लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी। ओलंपिक के कर्ताधर्ताओं ने जैसे ही इस बात का ऐलान किया दुनिया भर में सवाल उठने लगे। सवाल ये कि आखिर डाउ केमिकल को ओलंपिक जैसे खेलों का हिस्सा बनाया ही क्यों गया। अब तक जितने भी सवाल उठ रहे थे वो उनका आधार नैतिक था। मगर अब डाउ को मिला कॉन्ट्रेक्ट ही सवालों के घेरे में आ गया है।

डाउ को दिए गए कॉन्ट्रेक्ट के बारे में ओलंपिक कमिश्नर की समिति को बताया ही नहीं गया था। इससे पहले ये कॉन्ट्रेक्ट एक ब्रिटिश कंपनी को दिया गया था। मगर ना जाने क्यों फिर से टेंडर निकाले गए और 10 दिन बाद ही ठेका डाउ के हिस्से आ गया। आरोप है कि ऐसा अंतर्राष्ट्रीय ओलंपकि कमेटी के दबाव में आकर किया गया।

लेबर पार्टी नेता कीथ वाज और टेसा जोवेल ने उस प्रक्रिया की जांच की मांग की है जिसके तहत डाउ केमिकल्स को प्रायोजक बनाया गया था। इसके अलावा खेल निगरानी आयोग के 12 कमिश्नरों मे से एक मेरेडिथ एलेक्जेंडर ने भी इस्तीफा दे दिया है।

ओलंपिक समिति के इस फैसले पर भारत ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। भारतीय ओलंपिक संघ ने एक बार फिर अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को चिट्ठी लिखकर डाउ को बाहर करने की मांग की है। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान ने भी इस फैसले की आलोचना की है।

डाउ को कॉन्ट्रेक्ट देने में धांधली हुई है या नहीं ये तो अपराध है ही मगर भोपाल की त्रासदी के लिए जिम्मेदार कंपनी को ओलंपिक का हिस्सा बनाना इस आंदोलन पर सवाल उठाता है क्योंकि ये आंदोलन ही मानवाधिकारों और वैश्विक भाई चारे को लेकर खड़ा हुआ है तो क्या ओलंपिक के अलंबरदारों को इसकी कोई परवाह नहीं?


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: london olympics, dow shemical, sponsor ‎



पिछली खबर
देखें: ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड स्लैम में हारी सानिया-महेश की जोड़ी
अगली खबर
पेस ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन, करियर ‘ग्रैंड स्लेम’ पूरा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

देखें: यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का ये कैसा टॉपलेस विरोध

यूक्रेन के कीव के इंडेपेन्डेंस स्क्वॉयर पर 12 मई को यूरो कप ट्रॉफी के प्रदर्शन के दौरान 'फेमेन' की महिला अधिकार कार्यकर्ता यूक्रेन में यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का टॉपलेस होकर विरोध करती हुई। 11:07 AM, May 14, 2012
Photogallery
टॉपलेस विरोध
10:53 AM, May 14, 2012
Photogallery
बीच वॉलीबॉल
08:56 AM, May 08, 2012
Photogallery
चीयरलीडर्स
08:24 AM, Apr 30, 2012
Photogallery
लिंगरी फुटबॉल लीग
08:21 AM, Apr 17, 2012

लिएंडर पेस होंगे हरियाणा के स्पोर्ट्स एंबेसेडर

भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाडी़ और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के (स्पोर्ट्स एंबेसेडर) होंगे। 21:51 PM, Apr 11, 2012

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
IBN7