मेलबर्न। भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के रादेक स्तेपानेक ने शीर्ष वरीय अमेरिका के ब्रायन बंधुओं बाब और माइक को 7-6, 6-2 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष युगल का खिताब जीत लिया। पेस ने इसके साथ ही करियर ग्रैंड स्लेम भी पूरा कर लिया और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह भारत के पहले खिलाड़ी हैं।
पेस इससे पहले तीन बार फ्रेंच ओपन, एक बार विंबलडन और दो बार यूएस ओपन में युगल खिताब जीत चुके थे लेकिन ऑस्ट्रेलियन ओपन अभी तक उनकी पहुंच से दूर था। पेस 1999, 2006 और 2011 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल के फाइनल में पहुंचे थे और आखिर उन्होंने चौथी बार जाकर यह खिताब अपने नाम कर लिया।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: leander paes, radek stepanek, , australian open tennis championship, melbourne








कमेंट्स
0