लंदन। बाइक से पीजा या डोसा पहुंचाने का काम तो कई रेस्त्रां वाले करते हैं लेकिन ब्रिटेन में एक भारतीय रेस्त्रां के मालिक ने दुनिया भर में बसने वाले अपने लजीज व्यंजनों के मुरीदों को समय से पकवान पहुंचाने के लिए एक जेट विमान खरीदा है।
केंट के ग्रावेसेंड में कैफे ताज रेस्त्रां के मालिक राव अब्दुल (40) ने अपने एक पायलट दोस्त से 55 हजार डॉलर का यह विमान खरीदा है। इराक का यह लड़ाकू जेट विमान अब सैन्य अभियान के काम में नहीं आता है।
‘डेली एक्सप्रेस’ ने अब्दुल के हवाले से कहा कि एक व्यवसायी होने के नाते आप अपने ग्राहक को निराश नहीं कर सकते। उसने कहा कि दुनिया भर में फैले मेरे ग्राहक नियमित रूप से मेरे यहां बनने वाले व्यंजनों की मांग करते हैं। उनकी मांग पूरी करने के लिए मैंने यह विमान खरीदा है। अब्दुल इससे पहले इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के दौरे के दौरान अपने रेस्त्रां से व्यंजनों की आपूर्ति करते थे।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: england, restaurant, plane, home delivery








कमेंट्स
0