चंडीगढ़। पंजाब में आज 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सूबे के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज मुक्तसर में अपना वोट डाला। बादल जब वोट डालने पहुंचे तो ईवीएम मशीन का बटन ही दबाना भूल गए।
जब उनको मशीन का बटन दबाने को कहा गया तो उनको अपनी ही पार्टी का चुनाव चिन्ह ढूंढने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। बादल को बगल में खड़े एक शख्स ने जब मदद की तब वो अपना वोट डाल पाए। बादल पिछले पांच साल से सूबे के मुख्यमंत्री हैं।

गौरतलब है कि पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों पर 1078 उम्मीदवार मैदान में हैं और शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन के प्रकाश सिंह बादल और विपक्षी कांग्रेस पार्टी के कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच सीधा मुकाबला है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: punjab election 2012, prakash singh badal, vote cast








कमेंट्स
0