IBN7 IBN7

[+] 53 और खबरें

बजट में बढ़ेगी इनकम टैक्स छूट की सीमा!

Posted on Jan 31, 2012 at 12:44pm IST | Updated Jan 31, 2012 at 12:55pm IST

नई दिल्ली। बजट में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी नौकरीपेशा लोगों को राहत दे सकते हैं। सरकार इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव करने और टैक्स छूट की सीमा बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने पर विचार कर रही है। सरकार टैक्स छूट की सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक 2012-13 के बजट में वित्त मंत्री टैक्स छूट की सीमा 1,80,000 रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर सकते हैं। इसके साथ ही दरों में भी बलाव हो सकता है। हालांकि जानकार मानते हैं कि इतनी बढ़त से आम आदमी को कुछ खास फायदा नहीं होने वाला है।

<b>बजट में बढ़ेगी इनकम टैक्स छूट की सीमा!</b>
टैक्स गुरु सुभाष लखोटिया का कहना है कि सिर्फ 20,000 रुपये टैक्स छूट की सीमा बढ़ाने से साल में 2000 रुपये का ही फायदा होगा। महिलाओं के लिए तो ये फायदा 1,000 रुपये के करीब रहेगा। वहीं सीनियर सिटीजन को तो कुछ भी फायदा नहीं मिलने वाला है। कम से कम टैक्स छूट की सीमा 2.5 लाख रुपये कर देनी चाहिए।

सूत्रों के मुताबिक सरकार टैक्स स्लैब में भी बदलाव करने पर विचार कर रही है। टैक्स स्लैब में बदलाव डॉयरेक्ट टैक्स कोड बिल यानि डीटीसी के हिसाब से हो सकता है। नया टैक्स स्लैब लागू हुआ तो 2-5 लाख रुपये की इनकम पर 10 फीसदी टैक्स, 5-10 लाख रुपये की आय पर 20 फीसदी और 10 लाख रुपये से ऊपर की आय वालों पर 30 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा।

जानकार मानते हैं कि स्लैब में डीटीसी के मुताबिक बदलाव करने पर 8 लाख रुपये तक इनकम वाले लोगों को खास फायदा नहीं होगा लेकिन इससे ऊपर तनख्वाह वाले लोगों को करीब 20,000 रुपये तक की बचत होगी। हालांकि उनका कहना है कि टैक्स स्लैब में बदलाव से टैक्स चोरी कम होगी और सरकार के टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी होगी।

सुभाष लखोटिया के मुताबिक डीटीसी के हिसाब से टैक्स स्लैब लागू करने या बजट में प्रावधान लाने से टैक्स की चोरी ना के बराबर रहेगी और टैक्स कलेक्शन भी बढ़ेगा जिससे वित्तीय घाटा कम होगा। अब जबकि ये लगभग तय ही है कि 1 अप्रैल 2012 से नया डायरेक्ट टैक्स कोड लागू नहीं हो रहा है। ऐसे में इस तरह ऐलान से सरकार आम आदमी को थोड़ी राहत देने की कोशिश कर रही है ताकि ज्यादा पैसे होने पर लोग ज्यादा खर्च करेंगे और ये इकोनॉमी को बूस्ट करेगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: income tax slab, budget, pranab mukherjee



पिछली खबर
CRR में की कटौती, लेकिन कर्ज नहीं होंगे सस्ते
अगली खबर
मारुति सुजुकी की बिक्री पांच फीसदी से ज्यादा बढ़ी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

आइडिया ने 3जी कॉल दर 70 फीसदी तक घटाई

भारती एयरटेल के बाद अब आइडिया सेल्युलर ने 3जी कॉल दर में कटौती की। सेवा प्रदाता कम्पनी ने 3जी सेवा की दरों में 70 फीसदी कटौती की और 10 रुपये और 25 रुपये के 'ट्राई एंड बाय' कूपन पेश किये। 20:55 PM, May 22, 2012

और नीचे आया रुपया, सेंसेक्स और निफ्टी भी गिरे

रुपया लगातार गिरावट के नए रिकॉर्ड बनाता चला जा रहा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज ये 55.45 के स्तर तक टूटा, जो अब तक निचला स्तर है। 16:59 PM, May 22, 2012

161 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स

सेंसेक्स 161.08 अंकों की बढ़त के साथ 16344.34 पर जबकि निफ्टी 48.65 अंकों की बढ़त के साथ 4954.70 पर खुला। 10:59 AM, May 22, 2012

...अब अगर आपका चेक बाउंस हुआ तो खैर नहीं

अगर आपके खाते में पूरे पैसे नहीं हैं और आप चेक जारी करने की सोच रहे हैं तो दोबारा सोच लें। चेक बाउंस होने पर अब आपको चेक की राशि का 20 फीसदी तक ज्यादा जुर्माने के तौर पर देना पड़ेगा। 12:15 PM, May 21, 2012

...लो विदेशी पूंजी भंडार से उड़े 1.37 अरब डॉलर

विदेशी पूंजी भंडार में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली विदेशी मुद्रा भंडार 1.33 अरब डॉलर की कमी के साथ 257.85 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 19:36 PM, May 19, 2012

FB शेयर लिस्ट, 'फेसबुक' अब सबसे कीमती तकनीकी कंपनी

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नैस्डेक में फेसबुक के शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हो गई। फेसबुक का इश्यू प्राइस 38 डॉलर था और इसकी लिस्टिंग 42 डॉलर पर हुई है। 10:16 AM, May 19, 2012

और फिसला रुपया, 54.87 रुपये का हुआ 1 डॉलर

आयातकों की मांग और डॉलर की तुलना में यूरो के पांच महीने के न्यूनमत स्तर पर लुढ़कने के दबाव से शुक्रवार को रुपया अंतरबैंकिंग मुद्रा कारोबार में 39 पैसे फिसलकर 54.87 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया। 13:45 PM, May 18, 2012

एशियाई बाजारों में हाहाकार, 54.72 तक टूटा रुपया

यूरोप में गहराती मुश्किलों के चलते एशियाई बाजरों में हड़कंप मच गया है। एशियाई बाजारों में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है। मूडीज ने स्पेन के 16 बैंकों की रेटिंग घटाई है, जिसके चलते बाजारों में मायूसी छाई है। 09:08 AM, May 18, 2012

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 40 अंकों की बढ़ोतरी के साथ बंद

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 40.39 अंकों की तेजी के साथ 16,070.48 पर और निफ्टी 11.95 अंकों की तेजी के साथ 4,870.20 पर बंद हुआ। 18:27 PM, May 17, 2012

बिल्‍डरों ने खोज निकाला ‘घर’ बेचने का नया फॉर्मूला

रिहायशी घरों की गिरती बिक्री को देखते हुए बिल्डरों ने अपनी मार्केटिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत बिल्डर ग्राहकों से 7.5 फीसदी ब्याज दर पर मकान बुक कर रहे हैं। 17:24 PM, May 17, 2012
IBN7