लखनऊ। मुस्लिम नेताओं के सहारे चुनावी नैया पार लगाने की होड़ में अब राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष अजित सिंह भी कूद पड़े हैं। इस सिलसिले में वे एआईयूडीएफ के अध्यक्ष बदरुद्धीन अजमल को लेकर सामने आए। यही नहीं, उन्होंने बटला हाउस एनकाउंटर पर भी सरकार से स्थिति साफ करने की मांग की। वैसे, बदरुद्दीन अजमल ने साफ किया है कि वे केवल आरएलडी का प्रचार करेंगे, कांग्रेस का नहीं।
असम में खास प्रभाव रखने वाली ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष और सांसद बदरुद्दीन ने दिल्ली में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वे पुराने संबंधों को देखते हुए अजित सिंह का प्रचार करेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि वे आरएलडी की सहयोगी कांग्रेस के लिए वोट नहीं मांगेंगे।

वैसे, एआईयूडीएफ यूपीए का हिस्सा है। ऐसे में कांग्रेस से दूरी की बात चौंकाने वाली है लेकिन अजित सिंह ने बटला हाउस एनकाउंटर पर सरकार से स्थिति साफ करने की मांग करके बता दिया कि इस दूरी का सबब क्या है।
वैसे, इस होड़ को देखते हुए ये सवाल भी उठता है कि क्या यूपी के मुसलमान सिर्फ चेहरा देखकर वोट देंगे। या फिर वे इस कसौटी पर नेताओं को कसेंगे कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लिए कुछ किया भी है या नहीं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: ajit singh, muslim vote bank, uttar pradesh election 2012, udf








कमेंट्स
0