मुंबई। सलमान खान इन दिनों रणबीर कपूर की वजह से गुस्से में हैं। एक तो रणबीर पहले ही उनकी गर्लफ्रेंड को ले उड़े और अब रणबीर ने एक और चीज में सलमान को मात दे दी है। सलमान अपनी फिल्म बॉडीगार्ड से डोरों उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन उनकी फिल्म को पछाड़ कर हर अवॉर्ड रणबीर की रॉकस्टार ले उड़ी। इसी वजह से बॉलीवुड के सबसे अच्छे एक्टर भी रणबीर कपूर कहलाने लगे हैं।
भले ही सलमान की बॉडीगार्ड ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की हो लेकिन हर अवॉर्ड शो में रणबीर सलमान को करारा जवाब दिया है। रणबीर की संजीदा एक्टिंग ने ये साबित कर दिया कि बॉलीवुड का रॉकस्टार सबसे बड़ा सुपरस्टार है।

कलर्स स्क्रीन अवॉर्ड्स, जी सिने अवॉर्ड्स, फिल्म फेयर अवॉर्ड्स हर जगह रणबीर को ही बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इन सभी अवॉर्ड फंक्शन में सलमान का नाम भी नहीं लिया गया। कई अवॉर्ड में तो सलमान के बॉडीगार्ड को नॉमिनेशन तक नहीं मिला।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: bodyguard, ranbir kapoor, salman khan, rockstar, award








कमेंट्स
0