चेन्नई। अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर कंपनी की भारतीय सहायक इकाई फोर्ड इंडिया ने जनवरी 2012 में 10,789 वाहन बेचे, जो जनवरी 2011 में हुई 10,026 वाहनों की बिक्री से अधिक है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि घरेलू बाजार में कंपनी ने जनवरी में 9,137 वाहन बेचे जबकि 1,652 वाहनों का निर्यात किया।
कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक माइकेल बोनेहम ने कहा कि बिक्री में वृद्धि से उपमहाद्वीप में कंपनी की आक्रामक विस्तार योजना का पता चलता है। उन्होंने कहा कि हमने 2012 की मजबूत शुरुआत की है। आगे हम फोर्ड के वैश्विक वाहन श्रंखलाओं में से और भी उच्च गुणवत्तायुक्त, ईंधन सक्षम, उच्च प्रौद्योगिकी वाले और सस्ते वाहन यहां लाएंगे।

इसके साथ ही टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि जनवरी 2012 में उसने 16 फीसदी अधिक कुल 87,465 वाहन बेचे, जिसमें निर्यात का आंकड़ा भी शामिल है। पिछले साल इसी महीने कंपनी ने कुल 75,423 वाहन बेचे थे। कंपनी ने कहा कि घरेलू बाजार में बिक्री में 14 फीसदी की बढ़त रही। कंपनी ने घरेलू बाजार में 80,382 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल समान अवधि में कंपनी ने 70,475 वाहन बेचे थे।
कंपनी के निर्यात में 43 फीसदी वृद्धि दर्ज करते हुए आलोच्य माह में 7,083 वाहनों का निर्यात किया। मौजूदा कारोबारी साल की पहली तीन तिमाहियों में कंपनी की बिक्री में 11 फीसदी की बढ़त रही। इस अवधि में कंपनी ने कुल 7,14,235 वाहन बेचे, जबकि पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी ने 6,42,415 वाहन बेचे थे।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: ford motors india, tata motors, business, car, economy year








कमेंट्स
0