नई दिल्ली। मिस्र में एक फुटबॉल मैच के दौरान दो टीमों के समर्थकों के बीच हुई झड़प में करीब 73 लोगों की मौत हो गई। इसमें करीब एक हजार लोग घायल हुए हैं। लोगों ने स्टेडियम के कई हिस्सों में आग भी लगा दी।
जानकारी के मुताबिक मिस्र के पोर्ट सेड शहर में बुधवार को 'अल मासरी' और 'अल आहली' क्लब के बीच मैच खेला जा रहा था। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अल आहली और अल मासरी क्लब के बीच हुए मैच में रेफरी ने जैसे ही अंतिम सीटी बजाई, वैसे ही हिंसा भड़क उठी।

अल मासरी ने अल आहली को 3-1 से हराया। जिसके बाद अल मासरी के समर्थक बीच मैदान में आ गए और अल आहली के समर्थकों पर पत्थर, बोतल और पटाखे फेंकने लगे। दोनों टीमों के समर्थक आपस में भिड़ पड़े। चाकू और पत्थरबाजी में 73 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। उपद्रवियों ने स्टेडियम के कई हिस्सों में आग भी लगा दी।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: egpyt, football match, 73 dead, 1000 injured, two groups








कमेंट्स
0