IBN7 IBN7

[+] 109 और खबरें

पाक पीएम गिलानी की कुर्सी खतरे में, विकल्पों पर विचार

Posted on Feb 02, 2012 at 09:16pm IST

इस्लामाबाद। अदालत की अवमानना के मामले में फंसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी की कुर्सी खतरे में है। पाक सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 13 फरवरी को तलब किया है ताकि उनके खिलाफ आरोप तय हो सकें। पीपीपी सरकार कानूनी विकल्पों को तौल रही है। इसी के साथ गिलानी के विकल्प पर भी चर्चा तेज हो गई है।

गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद 7 जजों की बेंच ने आदेश दिया कि मुल्क के वज़ीरे आजम 13 तारीख को अदालत के सामने पेश हों ताकि उनके खिलाफ अदालत की अवमानना के मामले में आरोप तय हो सके। गिलानी पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए स्विस अधिकारियों से आग्रह ना करके अदालत की अवमानना की है। वहीं गिलानी की दलील है कि संविधान के तहत जरदारी को संरक्षण हासिल है, इसीलिए सरकार ने इस बाबत कोई कदम नहीं उठाया।

पाक पीएम गिलानी की कुर्सी खतरे में, विकल्पों पर विचार

राष्ट्रपति को कानूनी संरक्षण वाली बात अदालत के गले नहीं उतर रही है। अगर अदालत गिलानी को दोषी करार देती है तो उनकी कुर्सी जा सकती है। यही नहीं, पांच सालों तक कोई सरकारी पद संभालने पर भी रोक लग सकती है। इसमें 6 महीने तक जेल का प्रावधान भी है। ऐसे में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी सरकार अब कानूनी विकल्प तलाश रही है। तैयारी अदालत के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करने की भी है।

नवाज शरीफ के बाद गिलानी पाकिस्तान के दूसरे प्रधानमंत्री हैं जिनके खिलाफ अदालत की अवमानना का नोटिस जारी हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल 16 जनवरी को कई नेताओं को मिली आम माफी के मामले में प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को ये नोटिस जारी किया था। 19 जनवरी को गिलानी तमाम तामझाम के साथ खुद गाड़ी ड्राइव करके कोर्ट में पेश हुए थे।

मामले की जड़ में है एनआरओ, मुशर्रफ शासनकाल में जारी वो अध्यादेश जिसके तहत साल 2008 में सैकड़ों नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले बंद कर दिए गए थे। इसके बाद ही बेनजीर भुट्टो की मुल्क वापसी हुई थी। लेकिन 2009 में सुप्रीम कोर्ट ने इन मामलों को बंद करने के आदेश को असंवैधानिक घोषित कर दिया था। बहरहाल सेना और सुप्रीम कोर्ट के साथ पहले से ही टकराव की स्थिति में फंसी पीपीपी सरकार पर अब खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: yousuf raza gilani, pakistan president, supreme court



पिछली खबर
अमेरिकी मीडिया को दी जाएगी सिख धर्म की जानकारी
अगली खबर
गिलानी के लिए पार्सल में भेजा गया था एंथ्रेक्स

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

कराची में रैली के दौरान हमलावरों ने 11 को भूना

पाकिस्तान के तटवर्ती शहर कराची में एक राजनीतिक रैली के दौरान हथियारों से लैस अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर कम से कम 11 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 30 से अधिक को जख्मी कर दिया। 23:39 PM, May 22, 2012

ब्रिटेन में पहली बार महिला बनी युद्धपोत की कमांडर

रॉयल नेवी की 40 वर्षीय एक महिला अधिकारी ने मंगलवार को रॉयल नेवी के 500 वर्ष पुराने रिवाज को तोड़ दिया और उसे एक युद्ध पोत की कमांडर बनाया गया। 21:13 PM, May 22, 2012

ब्रिटेन की 21 वर्ष की छात्रा ने एवरेस्ट फतह किया

ब्रिटेन की 21 वर्ष की एक छात्रा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल की। इसके साथ ही एवरेस्ट पर चढ़ने वाली वह ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की महिला बन गई। 20:03 PM, May 22, 2012

जनता के लिए खुला दुनिया का सबसे ऊंचा टीवी टॉवर

जापान स्थित 'टोक्यो स्काईट्री' नाम का दुनिया का सबसे ऊंचा टीवी और रेडियो प्रसारण टावर मंगलवार को जनता के लिए खोल दिया गया। 19:58 PM, May 22, 2012

तमिलनाडु की मदद करेगा अमेरिका : नैंसी पावेल

भारत में अमेरिका की राजदूत नैंसी पावेल ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु ने विजन 2023 के तहत जो भी लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे पूरा करने में अमेरिका उसकी मदद करेगा। 21:54 PM, May 21, 2012

ड्राइविंग के दौरान SMS, बोले तो-साल में पांच हजार मौतें!

अगर आप गाड़ी चलाने के दौरान किसी को एसएमएस करते हैं तो ये आपकी ड्राइविंग को 23 गुना ज्यादा जोखिमभरा बना देता है 20:29 PM, May 21, 2012

निगरानी प्रणाली पर 1.7 अरब डॉलर खर्च करेगा नाटो

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) व एक यूरोपीय रक्षा प्रौद्योगिकी प्रदाता कंपनी नॉर्थरोप ग्रुमैन कारपोरेशन ने रविवार को यहां जमीनी निगरानी प्रणाली विकसित करने के लिए 1.7 अरब डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। 18:08 PM, May 21, 2012

यमन में सैन्य परेड पर फिदायीन हमला, 50 मरे

यमन की राजधानी साना में सोमवार को एक सैन्य परेड के पूर्वाभ्यास के दौरान किए गए एक आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 50 सैनिक मारे गए। 17:52 PM, May 21, 2012
IBN7