लंदन। छिपे हुए खजाने की तलाश करने वाले एक व्यक्ति ने ब्रिटेन के डूबे एक व्यापारी जहाज का अवशेष ढूंढ निकालने का दावा किया है। इस जहाज में तीन अरब डॉलर मूल्य की प्लेटिनम छड़े हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक यदि उसकी बात सही है तो द्वितीय विश्व युद्ध के समय जर्मनी द्वारा डुबोया गया यह जहाज पानी में छिपे खजाने की अब तक की सबसे बड़ी खोज हो सकती है।
अमेरिका के गोरहम स्थित सब सी रिसर्च के ग्रेग ब्रुक्स ने इस सप्ताह इस जहाज के बारे में घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह जहाज मैसाचुसेट्स के केप काड से 50 मील दूर समुद्र में 700 फिट नीचे है। ब्रुक्स ने बताया कि उन्होंने और उनके दल ने इस जहाज की पहचान की। इस जहाज को साल 1942 में डूबा दिया गया था।

समाचार पत्र के मुताबिक ब्रिटेन के एक वकील ने हालांकि ब्रुक्स के दावे पर कि जहाज पर प्लेटिनम है, संदेह जताया है। साथ ही कहा है कि यदि जहाज पर कीमती धातु है तो उसके मालिकाना हक को लेकर अंतर्राष्ट्रीय विवाद खड़ा हो सकता है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: london, ship, platinum, treasure








कमेंट्स
0