कीव। यूरोप में जारी भयानक ठंड के कहर से मरने वालों की संख्या बढकर 150 हो गई है। खून जमा देने वाली ठंड के कारण केवल युक्रेन में ही 63 लोगों की मौत हो गई है। पोलैंड, रोमानिया, बुलगारिया और लातविया में 51 और सर्बिया, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य में 10 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं।
यूरोप महाद्वीप में कुछ स्थानो पर तापमान शून्य से 33 डिग्री तक नीचे हो गया। इस कारण अधिकतर बेघर लोगों इस जानलेवा सर्दी के शिकार हो गए हैं। पूर्वी यूरोप का तापमान इस बार रिकार्ड स्तर तक गिर गया है। इस भयानक सर्दी की चपेट मे आकर ऑस्ट्रिया और यूनान में भी तीन लोगों की मौत हो गई है।

सर्बिया और बोस्निया में बर्फ से पटे गांवो से लोगों को बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है। इटली में भारी हिमपात के कारण यातायात बाधित हो जाने से हजारों लोग ट्रेनों में सारी रात फंसे रहे।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: europe, winter, cold, people dead








कमेंट्स
3