IBN7 IBN7

[+] 157 और खबरें

2G लाइसेंस रद्द होने के फैसले पर पुनर्विचार होः दिग्विजय

  • ibnkhabar.com
Posted on Feb 03, 2012 at 04:48pm IST

हैदराबाद। अपने बयानों से देश की सियासत में हलचल पैदा कर देने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इस बार 2G स्पेक्ट्रम केस पर बयान दिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी टेलीकॉम कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद दिग्विजय ने इस फैसले पर पुनर्विचार याचिका का समर्थन किया है। बकौल दिग्विजय, टेलीकॉम घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए जाने संबंधी फैसले पर पुनर्विचार होना चाहिए।

पीटीआई से मिली खबर के मुताबिक कांग्रेस महासचिव ने कहा है कि लाइसेंसों के आवंटन में यदि किसी तरह की गड़बड़ी हुई है तो सीबीआई इसकी जांच कर रही है। दिग्विजय ने सवालिया लहजे में पूछा कि जो कंपनिया लाइसेंस पाने के बाद अपना आधार मजबूत कर चुकी हैं और जिनके साथ उपभोक्ताओं की बड़ी संख्या जुड़ चुकी है, उनका क्या होगा?

2G लाइसेंस रद्द होने के फैसले पर पुनर्विचार होः दिग्विजय

कांग्रेस महासचिव के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उन कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा जो इस प्रक्रिया के तहत अपना ढांचा खड़ा कर चुकी हैं। इसीलिए सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को चुनौती दी जानी चाहिए और चुनौती दी जाएगी। संभवतः इस मामले में एक पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: digvijay singh, telecom scam, 2G spectrum, supreme court, licence



पिछली खबर
नेता आए गए पर बंद चीनी मिल को किसी ने नहीं देखा
अगली खबर
यूपी में बदलाव के लिए कांग्रेस को जिताएं: प्रियंका

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

12

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

अमर को छोड़, बीजेपी में शामिल हो सकती हैं जयाप्रदा

बीजेपी 2014 लोकसभा चुनाव के लिए ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में है, जो अपनी सीट पर मजबूत दावेदार साबित हों। बीजेपी के इस गेम प्लान में जयाप्रदा एकदम फिट बैठ रही हैं। 19:43 PM, May 22, 2012

कोर्ट ने पुलिस से पूछा, रामदेव पर क्या कार्रवाई की?

रामदेव ने संसद और इसके प्रतिनिधियों की विश्वसनीयता और गरिमा को कम करने के मकसद से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। 17:04 PM, May 22, 2012
Photogallery
UPA-2 का रिपोर्ट कार्ड
21:34 PM, May 21, 2012

‘आईपीएल नहीं, बीपीएल की चिंता करें शिवराज सिंह’

मुख्यमंत्री चौहान आईपीएल में जारी गड़बड़ी को लेकर कहते हैं कि इसे बंद कर देना चाहिए'। 17:28 PM, May 21, 2012
Photogallery
ममता का गुस्सा देखो!
21:01 PM, May 19, 2012

पदोन्नति में आरक्षण मसले पर 23 को सर्वदलीय बैठक

सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कर्मियों की पदोन्नति में आरक्षण देने के मसले पर रास्ता निकालने के तरीके पर बातचीत के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 23 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 23:27 PM, May 18, 2012

प्राइवेट कंपनियों द्वारा एयरपोर्ट पर शुल्क वसूली का विरोध

दिल्ली और मुंबई के हवाई अड्डों पर प्राइवेट कंपनियों द्वारा यात्रियों से मनमाना शुल्क वसूल किए जाने की आज राज्यसभा में तीखी आलोचना की गई तथा सरकार से मांग की गई कि वसूल की गई धनराशि सरकारी कोष में जमा कराई जाए। 21:07 PM, May 18, 2012

अखिलेश के जनता दर्शन को बसपा ने बताया नाटक

बहुजन समाज पार्टी बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विरोधी दल के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन को आज नाटक करार दिया और कहा कि इससे जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होने वाला है। 20:52 PM, May 18, 2012

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा -बैन लगाओ IPL पर

जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने विवादों में घिरे इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल पर प्रतिबंध लगाने की मांग सरकार से करते हुए कहा कि इससे भद्रजनों का खेल माने जाने वाले क्रिकेट की बदनामी हो रही है। 18:31 PM, May 18, 2012

15 दिन के भीतर सुधारी जाए कानून व्यवस्थाः अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था की स्थिति को सरकार की पहली प्राथमिकता बताते हुए आज अधिकारियों को पन्द्रह दिन में इसमें पूरी तरह सुधार लाने के निर्देश दिए। 18:10 PM, May 18, 2012
IBN7