IBN7 IBN7

[+] 53 और खबरें

भारत से अपना कारोबार समेट सकती है यूनीनॉर!

Posted on Feb 03, 2012 at 05:05pm IST

ओस्लो। नार्वे की दूरसंचार कंपनी टेलीनॉर भारत में 2जी लाइसेंस रद्द किए जाने के उच्चतम न्यायालय के फैसले को देखते हुए अपना करोबार समेटने के विकल्प पर विचार कर रही है। टेलीनॉर भारत में रिएलटी कंपनी यूनीटेक के साथ मिलकर यूनीनॉर के नाम से टेलीकॉम कंपनी चला रही है।

उच्चतम न्यायालय ने कल वर्ष 2008 में हुए 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में भारी घपले का हवाला देते हुए यूनीनॉर समेत 9 टेलीकॉम कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने का फैसला सुनाया। हालांकि न्यायालय ने साथ ही यह भी कहा कि लाइसेंस रद्द होने से प्रभावित कंपनियां चार महीने के अदंर 2जी स्पेक्ट्रम जारी करने की नई व्यवस्था शुरू होने तक अपना कारोबार जारी रख सकती हैं।

भारत से अपना कारोबार समेट सकती है यूनीनॉर!

टेलीनॉर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फ्रेडरिक बाकसास ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कई विकल्पों में से भारत से अपना कारोबार समेटना भी एक विकल्प है जिसपर हम विचार कर रहे हैं। न्यायालय का फैसला भारत में हमारे कारोबार पर गहरा आघात है। हमने भारतीय नियमों और कानून का पूरी तरह पालन किया और कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी प्रतिस्पर्द्धा भी दी लेकिन जो कुछ अब हो रहा है ऐसा हमने दुनिया के किसी देश में कहीं नहीं देखा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: telenor, unitech, telecom scam, 2G spectrum, uninor, supreme court verdict



पिछली खबर
2जी आवंटन पर अदालत के फैसले से यूनीनोर सदमे से
अगली खबर
भारत की तरफ है फेसबुक की उम्मीद भरी निगाहें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

आइडिया ने 3जी कॉल दर 70 फीसदी तक घटाई

भारती एयरटेल के बाद अब आइडिया सेल्युलर ने 3जी कॉल दर में कटौती की। सेवा प्रदाता कम्पनी ने 3जी सेवा की दरों में 70 फीसदी कटौती की और 10 रुपये और 25 रुपये के 'ट्राई एंड बाय' कूपन पेश किये। 20:55 PM, May 22, 2012

और नीचे आया रुपया, सेंसेक्स और निफ्टी भी गिरे

रुपया लगातार गिरावट के नए रिकॉर्ड बनाता चला जा रहा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज ये 55.45 के स्तर तक टूटा, जो अब तक निचला स्तर है। 16:59 PM, May 22, 2012

161 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स

सेंसेक्स 161.08 अंकों की बढ़त के साथ 16344.34 पर जबकि निफ्टी 48.65 अंकों की बढ़त के साथ 4954.70 पर खुला। 10:59 AM, May 22, 2012

...अब अगर आपका चेक बाउंस हुआ तो खैर नहीं

अगर आपके खाते में पूरे पैसे नहीं हैं और आप चेक जारी करने की सोच रहे हैं तो दोबारा सोच लें। चेक बाउंस होने पर अब आपको चेक की राशि का 20 फीसदी तक ज्यादा जुर्माने के तौर पर देना पड़ेगा। 12:15 PM, May 21, 2012

...लो विदेशी पूंजी भंडार से उड़े 1.37 अरब डॉलर

विदेशी पूंजी भंडार में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली विदेशी मुद्रा भंडार 1.33 अरब डॉलर की कमी के साथ 257.85 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 19:36 PM, May 19, 2012

FB शेयर लिस्ट, 'फेसबुक' अब सबसे कीमती तकनीकी कंपनी

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नैस्डेक में फेसबुक के शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हो गई। फेसबुक का इश्यू प्राइस 38 डॉलर था और इसकी लिस्टिंग 42 डॉलर पर हुई है। 10:16 AM, May 19, 2012

और फिसला रुपया, 54.87 रुपये का हुआ 1 डॉलर

आयातकों की मांग और डॉलर की तुलना में यूरो के पांच महीने के न्यूनमत स्तर पर लुढ़कने के दबाव से शुक्रवार को रुपया अंतरबैंकिंग मुद्रा कारोबार में 39 पैसे फिसलकर 54.87 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया। 13:45 PM, May 18, 2012

एशियाई बाजारों में हाहाकार, 54.72 तक टूटा रुपया

यूरोप में गहराती मुश्किलों के चलते एशियाई बाजरों में हड़कंप मच गया है। एशियाई बाजारों में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है। मूडीज ने स्पेन के 16 बैंकों की रेटिंग घटाई है, जिसके चलते बाजारों में मायूसी छाई है। 09:08 AM, May 18, 2012

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 40 अंकों की बढ़ोतरी के साथ बंद

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 40.39 अंकों की तेजी के साथ 16,070.48 पर और निफ्टी 11.95 अंकों की तेजी के साथ 4,870.20 पर बंद हुआ। 18:27 PM, May 17, 2012

बिल्‍डरों ने खोज निकाला ‘घर’ बेचने का नया फॉर्मूला

रिहायशी घरों की गिरती बिक्री को देखते हुए बिल्डरों ने अपनी मार्केटिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत बिल्डर ग्राहकों से 7.5 फीसदी ब्याज दर पर मकान बुक कर रहे हैं। 17:24 PM, May 17, 2012
IBN7