नई दिल्ली। राजधानी के 72 छात्र ‘फ्री सेक्स’ और ‘व्यक्तिगत स्वतंत्रता’ के पक्षधर हैं। यह बात दिल्ली की संस्था ‘सेंटर फॉर सिविल सोसायटी’ द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में सामने आई है। इन छात्रों का कहना है कि वे अभिव्यक्ति की आजादी, मीडिया या इंटरनेट की आजादी के पक्षधर हैं तथा रजामंदी से सेक्स के समर्थक हैं तथा मादक पदार्थों के सेवन के पक्षधर हैं।
संस्था द्वारा यहां जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी के सेंट स्टीफन, दौलत राम, हंसराज, हिन्दू, मोतीलाल नेहरू, लेडी श्रीराम कॉलेज, कमला नेहरू, वेंकटेश्वर तथा भगत सिंह कॉलेज के 322 छात्रों में कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार 72 प्रतिशत किसी भी तरह की सेंसरशिप के खिलाफ हैं तथा व्यक्तिगत आजादी के पक्षधर हैं।

44 प्रतिशत छात्र निजीकरण के समर्थक हैं तथा सभी सरकारी प्रतिष्ठानों को बंद करने के पक्षधर हैं। 57 प्रतिशत छात्रों का रुझान मध्यमार्गी है, 20 प्रतिशत समाजवादी तथा 13 प्रतिशत परम्परावादी हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: delhi, college student, sex, drugs








कमेंट्स
3