IBN7 IBN7

[+] 53 और खबरें

भारत की तरफ है फेसबुक की उम्मीद भरी निगाहें

Posted on Feb 03, 2012 at 05:37pm IST | Updated Feb 03, 2012 at 05:44pm IST

वॉशिंगटन। प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के द्वारा कम से कम पांच अरब डॉलर की पूंजी जुटाने की आशा कर रही सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की निगाहें भारत एवं ब्राजील पर हैं। फेसबुक के आईपीओ को लेकर वैश्विक बाजार में काफी उत्सुकता है।

वॉशिंगटन स्थित प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग को दिए गए विवरण में कम्पनी ने रणनीति के विषय में बताया। फेसबुक ने कहा कि उसका ध्यान ब्राजील, जर्मनी, भारत, जापान, रूस और दक्षिण कोरिया सहित अन्य देशों में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा।

भारत की तरफ है फेसबुक की उम्मीद भरी निगाहें

पिछले कुछ वर्षों के दौरान उपभोक्ताओं की लगातार बढ़ती संख्या का उदाहरण देते हुए कम्पनी ने कहा कि हमने सभी भौगोलिक क्षेत्र में वृद्धि हासिल की है। भारत एवं ब्राजील के उपभोक्ता इस वृद्धि के प्रमुख स्रोत हैं।

2011 में 31 दिसम्बर तक फेसबुक के 84 करोड़ 50 लाख उपभोक्ता थे, जो कि 2010 की समान तिथि से 39 फीसदी अधिक है। अमेरिका में फेसबुक के 16 करोड़ 10 लाख सक्रिय उपभोक्ता थे जबकि ब्राजील में यह संख्या 268 फीसदी की वृद्धि के साथ 3.70 करोड़ थी।

फेसबुक ने बताया कि भारत में सक्रिय उपभोक्ताओं की संख्या 31 दिसम्बर 2011 तक पिछले वर्ष की तुलना में 132 फीसदी की वृद्धि के साथ 4.60 करोड़ रही।

फेसबुक के चार क्षेत्रीय केंद्रों में से एक हैदराबाद (भारत) में स्थित है। कम्पनी को अन्य देशों की क्षेत्रीय सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे दक्षिण कोरिया में सिवर्ल्ड, जापान की मिक्सी, ब्राजील एवं भारत में आरकुट और रूस में वोकांते से तगड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है।

कम्पनी ने कहा कि विश्व में दो अरब से अधिक इंटरनेट के प्रयोगकर्ता हैं और हमारा लक्ष्य सभी से जुड़ना है। फेसबुक ने कहा कि वह ब्राजील, जर्मनी एवं भारत में इंटरनेट का प्रयोग करने वाली आबादी में 20 से 30 फीसदी की अनुमानित वृद्धि दर से अपनी पहुंच बना रहा है।

कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि विश्व में प्रत्येक लोगों को जोड़ने की अत्यधिक आवश्यकता है और इसमें विशाल अवसर है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: facebook, users, india, brazil, ipo, users, business



पिछली खबर
भारत से अपना कारोबार समेट सकती है यूनीनॉर!
अगली खबर
यूनिनॉर में किए गए निवेश को खर्च में दिखाएगी टेलीनॉर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

आइडिया ने 3जी कॉल दर 70 फीसदी तक घटाई

भारती एयरटेल के बाद अब आइडिया सेल्युलर ने 3जी कॉल दर में कटौती की। सेवा प्रदाता कम्पनी ने 3जी सेवा की दरों में 70 फीसदी कटौती की और 10 रुपये और 25 रुपये के 'ट्राई एंड बाय' कूपन पेश किये। 20:55 PM, May 22, 2012

और नीचे आया रुपया, सेंसेक्स और निफ्टी भी गिरे

रुपया लगातार गिरावट के नए रिकॉर्ड बनाता चला जा रहा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज ये 55.45 के स्तर तक टूटा, जो अब तक निचला स्तर है। 16:59 PM, May 22, 2012

161 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स

सेंसेक्स 161.08 अंकों की बढ़त के साथ 16344.34 पर जबकि निफ्टी 48.65 अंकों की बढ़त के साथ 4954.70 पर खुला। 10:59 AM, May 22, 2012

...अब अगर आपका चेक बाउंस हुआ तो खैर नहीं

अगर आपके खाते में पूरे पैसे नहीं हैं और आप चेक जारी करने की सोच रहे हैं तो दोबारा सोच लें। चेक बाउंस होने पर अब आपको चेक की राशि का 20 फीसदी तक ज्यादा जुर्माने के तौर पर देना पड़ेगा। 12:15 PM, May 21, 2012

...लो विदेशी पूंजी भंडार से उड़े 1.37 अरब डॉलर

विदेशी पूंजी भंडार में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली विदेशी मुद्रा भंडार 1.33 अरब डॉलर की कमी के साथ 257.85 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 19:36 PM, May 19, 2012

FB शेयर लिस्ट, 'फेसबुक' अब सबसे कीमती तकनीकी कंपनी

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नैस्डेक में फेसबुक के शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हो गई। फेसबुक का इश्यू प्राइस 38 डॉलर था और इसकी लिस्टिंग 42 डॉलर पर हुई है। 10:16 AM, May 19, 2012

और फिसला रुपया, 54.87 रुपये का हुआ 1 डॉलर

आयातकों की मांग और डॉलर की तुलना में यूरो के पांच महीने के न्यूनमत स्तर पर लुढ़कने के दबाव से शुक्रवार को रुपया अंतरबैंकिंग मुद्रा कारोबार में 39 पैसे फिसलकर 54.87 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया। 13:45 PM, May 18, 2012

एशियाई बाजारों में हाहाकार, 54.72 तक टूटा रुपया

यूरोप में गहराती मुश्किलों के चलते एशियाई बाजरों में हड़कंप मच गया है। एशियाई बाजारों में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है। मूडीज ने स्पेन के 16 बैंकों की रेटिंग घटाई है, जिसके चलते बाजारों में मायूसी छाई है। 09:08 AM, May 18, 2012

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 40 अंकों की बढ़ोतरी के साथ बंद

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 40.39 अंकों की तेजी के साथ 16,070.48 पर और निफ्टी 11.95 अंकों की तेजी के साथ 4,870.20 पर बंद हुआ। 18:27 PM, May 17, 2012

बिल्‍डरों ने खोज निकाला ‘घर’ बेचने का नया फॉर्मूला

रिहायशी घरों की गिरती बिक्री को देखते हुए बिल्डरों ने अपनी मार्केटिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत बिल्डर ग्राहकों से 7.5 फीसदी ब्याज दर पर मकान बुक कर रहे हैं। 17:24 PM, May 17, 2012
IBN7