नई दिल्ली। ‘काश.. मैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का इंटरव्यू कर पाता..’ ये शब्द भारत के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार विजय अमृतराज के हैं।
अमृतराज ने सीएनएन-आईबीएन के शो ‘डाइमेंशंस’ की लॉन्चिंग के अवसर पर गुरुवार रात यहां यह बात कही। अमृतराज इस शो के प्रस्तोता हैं जिसमें वह दुनिया की महान हस्तियों से रूबरू होंगे। दस कड़ियों के इस शो को पूरी तरह विदेशों में फिल्माया गया है।

अमृतराज से जब पूछा गया कि वह किन हस्तियों को अपने शो में बुलाना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा कि काश मैं इंदिरा गांधी को इस शो में बुला पाता। मैं उनके व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित था। उनके अलावा मदर टेरेसा, मोहम्मद अली, नेल्सन मंडेला और पोप जॉन पाल को भी मैं अपने शो में बुलाना चाहता।
दस कड़ियों के इस कार्यक्रम में अमृतराज डोनाल्ड ट्रम्प, मिशेल डगलस, स्टेफी ग्राफ, आंद्रे अगासी, ह्यूफ डफनर, पियर्स ब्रास्नैन और सिंडी क्राफोर्ड जैसी हस्तियों से रूबरू होंगे। पद्मश्री से सम्मानित अमृतराज संयुक्त राष्ट्र के मैसेंजर आफ पीस भी हैं। साथ ही उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: vijay amritraj, cnn-ibn show, indira gandhi, interview, india, tennis legend








कमेंट्स
0