IBN7 IBN7

[+] 166 और खबरें

किडनी बिक्री के विज्ञापन पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Posted on Feb 03, 2012 at 06:37pm IST

पटियाला। पंजाब के पटियाला में किडनी बिक्री के अवैध कारोबार में शामिल रहने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई बठिंडा की नौजवान वैलफेयर सोसाइटी के निदेशक सोनू माहेश्वरी की एक याचिका पर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर की है। याचिका में शिकायतकर्ता ने कहा था कि खेरा जट्टां गांव के करनैल सिंह ने गत वर्ष एक अखबार में किडनी बिक्री को लेकर विज्ञापन दिया था तथा जरूरतमंद लोगों को उसके साथ सम्पर्क करने को कहा था।

महेश्वरी का कहना था कि इस सम्बंध में पटियाला पुलिस को शिकायत की गई थी लेकिन उसने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की और मामले को बंद कर दिया। याचिका के अनुसार मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग को भी की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसे उच्च न्यायालय की शरण लेनी पड़ी जिस पर न्यायालय ने उक्त मामले की जांच न करने पर पंजाब सरकार और पटियाला पुलिस को नोटिस जारी कर गत 21 नवम्बर तक जबाव मांगा था लेकिन पुलिस इस तिथि तक मामले की रिपोर्ट अदालत में पेश करने में विफल रही।

गत मंगलवार को मामले के पुन. शुरू होने पर न्यायमूर्ति एम एम कुमार और न्यायमूर्ति ए के मित्तल की खंडपीठ ने पटियाला के पुलिस अधीक्षक (नगर) दलजीत सिंह को एक हफ्ते के भीतर किडनी बिक्री मामले की जांच कर रिपोर्ट अदालत में सौंपने का निर्देश जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई 13 फरवरी निर्धारित की है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: kidney selling, case register, police, fir, punjab



पिछली खबर
मिशेल के लिए अक्सर गाना गाकर सुनाते हैं ओबामा
अगली खबर
टाईम मैग्जीन के कवरपेज पर भारतीय अटार्नी की तस्वीर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
रेसकोर्स टॉवर में आग
16:21 PM, May 22, 2012

दो बेटियों की गोली मारकर हत्या, सौतेली मां फरार

बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तीन सगी बहनों को गोली मार दी। 15:48 PM, May 17, 2012

विषाक्त सत्तू ने ली 10 मजदूरों की जान, मुआवजे की घोषणा

बिहार के जहानाबाद के राजा बाजार स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 10 मजदूरों की सोमवार देर रात विषाक्त सत्तू खाने से मौत हो गई। सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। 10:58 AM, May 15, 2012
Photogallery
सुसाइड ड्रामा!
17:28 PM, May 14, 2012

बांदा के गांव में पुलिस की 'शैतान चौकी'!

उत्तर प्रदेश की सरकार बदली तो बहुत कुछ बदल गया है। बांदा जनपद के एक गांव में 'शैतान चौकी' तक संचालित हो गई है। 10:48 AM, May 12, 2012

सिलेंडर बांटने में धांधली पर पीटा नायब तहसीलदार

उत्तर प्रदेश में देवरिया के रूद्रपुर के नायब तहसीलदार को शुक्रवार को लोगों ने रसोई गैस के सिलेंडर के वितरण में धांधली करने के आरोप में पीट दिया। 14:30 PM, May 11, 2012
Photogallery
कैमरे पर गैंगवार
15:00 PM, May 08, 2012

बालाघाट में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में सोमवार को एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 11:40 AM, May 08, 2012

बैठक में बजी मोबाइल की घंटी, एक हजार का जुर्माना लगा

मध्यप्रदेश के उज्जैन में जिला कलेक्टर द्वारा जिला प्रशासन की बैठकों में मोबाइल न बजने के निर्देश के बावजूद सोमवार को समीक्षा बैठक मे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के मोबाइल की घंटी बजने पर उन्हें एक हजार रुपये का जुर्माना जमा कराना पड़ा। 11:16 AM, May 08, 2012

दिल्ली: बटला हाउस इलाके में फायरिंग, दो जख्मी

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में पांच लोगों ने दिलशाद और शाबेज नाम के दो युवकों पर फायरिंग की जिसमें दोनों युवक जख्मी हो गए। 09:27 AM, May 08, 2012
IBN7