मेलबोर्न। विदेशी जमीन पर तीनों प्रारूप में लगातार 15 पराजय झेलने के बाद टीम इंडिया ने गेंदबाजों और फील्डरों के संकल्प भरे प्रदर्शन के बाद ओपनर गौतम गंभीर के शानदार अर्द्धशतक से आस्ट्रेलिया को आज दूसरे ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आठ विकेट से हराकर पहली जीत का स्वाद चख लिया। भारत ने इसके साथ ही दो मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रा करा दी1
भारत ने मेलबोर्न क्रिकेट मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को 19.4 ओवर में 131 रन पर ढेर करने के बाद 19.4 ओवर में दो विकेट पर 135 रन बनाकर राहत भरी जीत हासिल कर ली और पांच फरवरी से शुरू हो रही त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज के लिए अपना मनोबल कुछ ऊंचा कर लिया।

ओपनर गंभीर ने लंबे समय बाद एक मैच विजयी पारी खेली। उन्होंने 60 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। भारत का विजयी चौका गंभीर के बल्ले से निकला। गंभीर ने कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (नाबाद 21) के साथ तीसरे विकेट के लिए छह ओवर में नाबाद 38 रन की मैच विजयी साझेदारी की।
गंभीर ने वीरेन्द्र सहवाग (23) के साथ पहले विकेट के लिए 43 रन और विराट कोहली (31) के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। सहवाग ने 16 गेंदों की अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया जबकि कोहली ने 24 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए। धोनी ने 18 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: india, defeat, australia, twenty-20, match, cricket








कमेंट्स
4