IBN7 IBN7

[+] 166 और खबरें

पढ़ें: IPL-5 की नीलामी में कौन कितने में बिका

Posted on Feb 04, 2012 at 09:54am IST | Updated Feb 04, 2012 at 04:59pm IST

नई दिल्ली। हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के लिए शनिवार को खिलाड़ियों की हुई नीलामी में सबसे महंगे रहे। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने 20 लाख डॉलर में खरीदा। कर्नाटक के गेंदबाज विनय कुमार के लिए 10 लाख डॉलर की बोली लगी जबकि श्रीलंका के माहेला जयवर्धने 14 लाख डॉलर और रुद्र प्रताप सिंह 600,000 डॉलर की बोली पाने में सफल रहे।

शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी-20 मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहे जडेजा को अपने साथ जोड़ने के लिए कई फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होड़ देखने को मिली। डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के साथ टाई होने के बाद जडेजा सुपर किंग्स के खाते में गए।

<font color=red> पढ़ें: IPL-5 की नीलामी में कौन कितने में बिका</font>

पिछले वर्ष केरल टस्कर्स फ्रेंचाइजी ने जडेजा को 950,000 डॉलर में खरीदा था। ऐसी उम्मीद थी कि जडेजा को कम से कम 12 लाख डॉलर मिल जाएंगे लेकिन सुपर किंग्स ने उन्हें उम्मीद से ज्यादा दे दिया।

ऐसा ही कुछ विनय कुमार के साथ हुआ। ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट मैच में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले विनय को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख डॉलर में अपने नाम किया। विनय को उनकी आधार कीमत एक लाख डॉलर से 10 गुना अधिक राशि प्राप्त हुई।

जयवर्धने को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 14 लाख डॉलर में अपने साथ जोड़ा। जयवर्धने बीते सत्र में कोच्चि टस्कर्स के लिए खेले थे। वह इस टीम के कप्तान भी रहे ते।

इसके अलावा न्यूजीलैंड के विकेट कीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्लम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 900,000 लाख डॉलर में खरीदा। मैक्कल पिछले वर्ष टस्कर्स की ओर से खेले थे। आईपीएल में मैक्लम कोलकाता के लिए खेल चुके हैं।

महान स्पिनर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन को रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर ने 220,000 डॉलर में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज हर्शल गिब्स को मुम्बई इंडियंस ने 50 हजार डॉलर में जबकि ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉज को चार लाख 75 हजार डॉलर में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को डेक्कन चार्जर्स ने छह लाख 50 हजार डॉलर में जबकि श्रीलंका के दिनेश चांदीमल को राजस्थान रॉयल्स ने 50 हजार डॉलर में अपने साथ लिया है।

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आंद्रे रसेल को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 450,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ा। रसेस की आधार कीमत 50,000 डॉलर थी। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल जानसन अपनी आधार कीमत 300,000 डॉलर पर मुम्बई इंडियंस के साथ जुड़े।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह को मुम्बई इंडियंस ने छह लाख डॉलर में अपने साथ किया। सिंह की आधार कीमत 200,000 डॉलर थी।

तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत को राजस्थान रॉयल्स ने उनकी आधार कीमत 400,000 डॉलर पर अपने साथ जोड़ा। मुम्बई के स्पिनर रोमेश पवार को किंग्स इलेवन पंजाब ने 160,000 डॉलर में खरीदा।

पवार की आधार कीमत 1,00,000 डॉलर थी। ऑस्ट्रेलिया के 40 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी ब्रैड हॉग को राजस्थान रायल्स उनकी आधार कीमत 1,00,000 डॉलर से अधिक देते हुए 1,80,000 डॉलर पर अपने साथ किया।

वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नारायण के लिए कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने सात लाख डॉलर की कीमत लगाई, जो उनकी आधार कीमत 50,000 डॉलर से काफी अधिक है। रोबिन पीटरसन को मुम्बई इंडियंस ने 1,00,000 डॉलर में अपने साथ किया।

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, मैट प्रायर, इयन बेल, रवि बोपारा, ग्रीम स्वान व ओवैश शाह, वेस्टइंडीज के एड्रियान बाराथ, डेरेन ब्रावो और राम नरेश सरवन, बांग्लादेश के तमीम इकबाल, श्रीलंका के उपुल थरंगा व असंथा मेंडिस, दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर व जस्टिन कैंप, वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुएल्स, ऑस्ट्रेलिया के पीटर सिडल, वेस्टइंडीज के रवि रामपाल को कोई खरीददार नहीं मिला।

भारत के वी.वी. एस. लक्ष्मण भी किसी भी टीम के पसंदीदा नहीं बन पाए। इसके अलावा भारतीय गेंदबाज वीआरवी सिंह को भी कोई खराददार नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि केरल टस्कर्स टीम को भंग किए जाने के बाद पांचवें संस्करण में नौ टीमें हिस्सा लेंगी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: ipl 5, players, auction, saturday, ipl, cricket



पिछली खबर
हारों का हार उतारकर भारत ने पहनी जीत की माला
अगली खबर
पुणे का हटना दुर्भाग्यपूर्ण पर IPL जारी रहेगा: शुक्ला

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

पोमर्सबैक ने नहीं स्वीकारी छेड़छाड़ की बात

ल्यूक ने पुलिस के सामने यह स्वीकार नहीं किया है कि उसने नशे की हालत में अनजाने में महिला को छुआ या उसके साथ छेड़छाड़ की। 23:37 PM, May 21, 2012

अच्छे स्कोर के बावजूद हार गए हम : राहुल द्रविड़

हार के बाद द्रविड़ ने कहा कि 162 रन का कुल स्कोर बुरा नहीं था। हमें शुरुआती विकेट चटकाने की जरूरत थी। 17:53 PM, May 21, 2012
Photogallery
रेव पार्टी पर रेड
10:54 AM, May 21, 2012

खराब व्यवहार के लिए लगी ओवैश शाह को फटकार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ओवैश शाह को डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ शुक्रवार रात खेले गए मैच के दौरान गलत व्यवहार के लिए फटकार लगाई गई है। 23:22 PM, May 19, 2012

हमारे गेंदबाजों ने नहीं दिखाया अनुशासनः रेडफोर्ड

कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस 121 पर नाबाद लौटे और मेजबान टीम को 16 रनों की बढ़त मिली। 23:08 PM, May 19, 2012

IPL-6 खेलना या न खेलना, अभी तय नहीं: गांगुली

पुणे वॉरियर्स इंडिया ने आईपीएल-5 में अपना आखिरी मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शनिवार को खेला लेकिन क्या ये इसके कप्तान सौरव गांगुली का भी आखिरी मैच था? बकौल गांगुली ‘ये मेरे लिए सिर्फ एक और मैच है’। 22:57 PM, May 19, 2012

चार्जर्स के खिलाफ भी जारी रखेंगे ऐसा खेलः गेल

अपने गगनचुंबी छक्कों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स के तूफानी कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का कहना है कि वह आगे के मैचों में भी अपना यही प्रदर्शन बरकरार रखना चाहते हैं। 21:22 PM, May 18, 2012

अनिल कुंबले ने कहा, ल्यूक की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है

भारत के पूर्व कप्तान एवं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के मेंटर अनिल कुंबले ने कहा कि टीम के आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ल्यूक पॉमर्शबैक को एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। 17:49 PM, May 18, 2012

आईपीएल के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगे कीर्ति आजाद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद कीर्ति आजाद तमाम विवादों के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को बंद करने की मांग के साथ भूख हड़ताल करेंगे। 13:34 PM, May 18, 2012

शतकों के शतकवीर सचिन आज लेंगे सांसद पद की शपथ!

शतकों के शतकवीर सचिन तेंदुलकर राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन सांसद सचिन के तौर पर बुधवार को राज्यसभा में सांसद पद की शपथ ले सकते हैं। 08:23 AM, May 16, 2012
IBN7