IBN7 IBN7

[+] 183 और खबरें

देखें: एक-दूजे के हुए रितेश और जेनेलिया

  • ibnkhabar.com
Posted on Feb 04, 2012 at 10:22am IST | Updated Feb 04, 2012 at 10:28am IST

मुंबई। बॉलीवुड में लम्बे समय से चर्चा में रहने वाली अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी शुक्रवार को विवाह के बंधन में बंध गई। महाराष्ट्रीयन परम्परा से निभाई गईं शादी में फिल्म और राजनीति क्षेत्र के दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। शादी के लिए जेनेलिया ने महाराष्ट्रीयन दूल्हन का परिधान लाल-सुनहरे रंग की साड़ी और दुपट्टा पहना था जबकि रितेश सफेद शेरवानी में नजर आए। मंगलोर की कैथोलिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली जेनेलिया नीता लुल्ला की डिजायन की हुई नवारी पारम्परिक साड़ी में काफी खुबसूरत लग रही थीं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के छोटे पुत्र रितेश भी ठेठ मराठी दूल्हे के परिधान में नजर आए। उन्होंने शेरवानी, लाल पगड़ी और मुंडावली पहन रखी थी। इस भव्य शादी का आयोजन सांता क्रूज इलाके के ग्रैंड हयात होटल में किया गया था जहां वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए काफी संख्या में बॉलीवुड के कलाकार और राजनीतिज्ञ पहुंचे।

<a href='http://khabar.ibnlive.in.com/photogallery/3018/'><font color=green><b>देखें: एक-दूजे के हुए रितेश और जेनेलिया</b></font></a>

शादी के बंधन में बंधे इस नए जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए बॉलीवुड की कई नामी-गिरामी हस्तियां पहुंचीं। इनमें जया और अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, करन और हिरू जौहर, काजोल-अजय देवगन, सोहैल खान, इंद्र कुमार, आशुतोष गोवारिकर और उनकी पत्नी सुनीता, साजिद नाडियावाला शामिल थे। इनके अलावा वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए मारिआ गोरेटी, जैकी श्राफ, साजिद खान, अक्षय कुमार, हुसैन-टीना, आशीष चौधरी, संजय घोष, आसिन थोट्टुमकल और सोफी चौधरी पहुंचे।

रितेश और जेनेलिया को आशीर्वाद देने के लिए उद्योगपति अनिल अम्बानी भी अपनी पत्नी टीना के साथ वहां आए। वहीं, राजनीतिज्ञों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे और छगन भुजबल शादी-समारोह में पुहंचे।

मालूम हो कि रितेश और जेनेलिया साल 2003 में अपनी पहली फिल्म 'तुझे मेरी कसम' की शूटिंग के समय मिले। इसके बाद वे एक-दूसरे के करीब आए। शादी के बाद दोनों एक साथ फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' में नजर आएंगे। (स्लाइड शो देखें)


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: riteish deshmukh, genelia d'souza, wedding, photo



पिछली खबर
अनुराग कश्यप को पसंद आती हैं फ्लॉप फिल्में
अगली खबर
रिव्यू: बड़ी बोरिंग फिल्म है 'गली गली चोर है'

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
रेड बिकिनी में दीपिका
07:54 AM, May 22, 2012
Photogallery
नौका पर प्रेम का चौका
14:34 PM, May 21, 2012
Photogallery
सौ साल का 'हीरो'
17:24 PM, May 19, 2012
Photogallery
विद्या का आइटम नंबर
19:31 PM, May 18, 2012
Photogallery
'बोल बच्चन' में बिग बी
15:01 PM, May 18, 2012
Photogallery
एक और छम्मक छल्लो
14:20 PM, May 18, 2012

‘जिया हो बिहार के लाला’ से फिर धूम मचाएंगी स्नेहा

मनोज बाजपेयी की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में महिला संगीतकार स्नेहा खनवलकर के म्यूजिक ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। फिल्म और गाने के प्रोमो ने लोगों में रोमांच पैदा कर दिया है। 13:18 PM, May 11, 2012

आमिर ने लूटा दिलीप कुमार का दिल, जमकर प्रशंसा की

हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता दिलीप कुमार भी 'सत्यमेव जयते' से बेहद प्रभावित हुए हैं और उन्होंने टीवी शो के लिए आमिर की जमकर प्रशंसा की है। 10:53 AM, May 11, 2012

सत्यमेव जयते ने सबको लुभाया, आमिर को जिंदगी लाइव ने!

सुपरस्टार आमिर खान का पहला टेलीविजन शो 'सत्यमेव जयते' रविवार को पहली कड़ी की प्रस्तुति के साथ ही लोगों के दिलों पर छा गया। शो के बाद आमिर खान ने आईबीएन 7 के शो ‘जिंदगी लाइव’ की जमकर तारीफ की। 10:55 AM, May 07, 2012
IBN7