बैंगलोर। बैंगलोर में आईपीएल सीजन 5 की नीलामी से ठीक पहले सहारा इंडिया परिवार के भारतीय क्रिकेट की स्पॉन्सरशिप से अपना नाता तोड़ने पर आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने कहा कि आईपीएल पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
शुक्ला ने कहा है कि सहारा के पीछे हटने के बावजूद आईपीएल जारी रहेगा। शुक्ला ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन सहारा ने अभी तक हमसे आधिकारिक तौर पर इस बारे में संपर्क नहीं किया है।
मालूम हो कि सहारा ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के जरिए ये साफ कर दिया कि आईपीएल के नियमों के चलते उन्हें काफी नुकसान हुआ और वो इस ऑक्शन में शिरकत नहीं करेंगे। इस बात की भी संभावना है कि सहारा की टीम पुणे वॉरियर्स भी आईपीएल 5 में नहीं खेलेगी। ऐसे में आईपीएल 5 अब 9 टीमों की बजाए 8 टीमों के बीच खेला जा सकता है। बीसीसीआई ने पहले ही कोच्चि टसकर्स को आईपीएल से बाहर करके 10 टीमों के इस टूर्नामेंट को 9 टीमों में तब्दील कर दिया था।

वहीं आईपीएल के सीईओ सुंदर रमन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर वो आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेना चाहते थे तो उन्हें हमें लिख कर देना था। हमें अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि वो आईपीएल से बाहर निकल रहे हैं या नहीं। हालांकि उन्हें नीलामी में मौजूद रहने की जरूरत नहीं है वो सीधे अपनी पुरानी टीम को मैदान में उतार सकते हैं। हम हर फ्रेंचाइजी के प्रति ईमानदारी बरतेंगे।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: sahara, team india, sponsership, sahara india, india, cricket, bcci








कमेंट्स
3