IBN7 IBN7

[+] 354 और खबरें

चिदंबरम पर फैसले से हैरान स्वामी जाएंगे हाइकोर्ट

Posted on Feb 04, 2012 at 04:25pm IST | Updated Feb 04, 2012 at 05:01pm IST

नई दिल्ली। जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शनिवार को कहा कि वह हैरान हैं, लेकिन निराश नहीं हैं और 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम के खिलाफ अपनी याचिका पर आए निचली अदालत के फैसले के खिलाफ वह अपील करेंगे।

स्वामी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश ओ.पी. सैनी द्वारा सुनाए गए फैसले के चंद मिनट बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि मैं चकित हूं... लेकिन निराश नहीं हू, क्योंकि यह सब इस खेल का हिस्सा है।

चिदंबरम पर फैसले से हैरान स्वामी जाएंगे हाइकोर्ट

स्वामी ने कहा कि मैं उच्च न्यायालय में अपील करूंगा और यदि जरूरत पड़ी तो सर्वोच्च न्यायालय जाऊंगा। स्वामी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी और वह लगातार अपना यह रुख बनाए रखेंगे कि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी.चिदम्बरम को इस घोटाले में पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए.राजा के साथ सहआरोपी बनाया जाना चाहिए।

स्वामी ने कहा, "मैं समझता हूं कि यह आदेश पलटे जाने के लायक है, इसलिए मैं उच्च न्यायालय जाऊंगा और फिर वहां से सर्वोच्च न्यायालय भी जाऊंगा। पहले का एक आदेश यह भी था कि मामले विशेष अदालत से सीधे सर्वोच्च न्यायालय आ सकते हैं.. मैं इसका भी परीक्षण करूंगा। इस तरह मैं हर हाल में इसके खिलाफ अपील करूंगा।"

स्वामी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि बहस क्या हुई है, लेकिन मेरा पक्ष बहुत ही मजबूत था। चिदम्बरम और राजा दोनों ने मिलकर निर्णय लिए थे। स्वामी ने कहा, "अब सवाल यह उठता है कि उसमें अपराधिक मामला है या नहीं। चिदम्बरम जब तक सभी अदालतों से दोषमुक्त नहीं हो जाते तबतक वह एक अदालत में कैसे निर्दोष हो सकते हैं? इसलिए यह सब अभी होना है।"

मालूम हो कि राजा 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में अपनी कथित भूमिका के लिए पिछले एक वर्ष से जेल में हैं।

सर्वोच्च न्यायालय ने राजा के कार्यकाल के दौरान 2008 में मोबाइल फोन सेवा के लिए जारी किए गए सभी 122 लाइसेंस गुरुवार को रद्द कर दिए थे और मामले में चिदम्बरम की भूमिका की सम्भावित जांच पर निर्णय लेने की जिम्मेदारी निचली अदालत पर छोड़ दी थी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Opposition, Janata Party, President, Subramanian Swamy, addresses, media, Judge O.P. Saini, dismissed, Swamy's petition, plea, trial, Home Minister Palaniappan Chidambaram, former telecommunications minister Andimuthu Raja, telecoms scandal



पिछली खबर
पढ़ें: चिदंबरम पर कोर्ट के आदेश पर किसने क्या कहा
अगली खबर
स्पीड न्यूजः देखें-शनिवार की सभी बड़ी खबरें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

5

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

सीबीआई का दावा, तलवार दंपति ने की आरुषि की हत्या

बहुचर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपियों राजेश व नूपुर तलवार के खिलाफ मंगलवार को गाजियाबाद की एक अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू हुई। 22:46 PM, May 22, 2012

सरकार पर पेट्रोल-डीजल महंगा करने का दबाव बढ़ा

संसद सत्र खत्म होते ही पेट्रोल की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल ताजा संकट डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत के चलते पैदा हुआ है। इस वक्त एक डॉलर 55 रुपए 45 पैसे का हो गया है जो ऐतिहासिक गिरावट है। 21:53 PM, May 22, 2012

नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश में आतंकवादी ढेर

रक्षा मामलों के जनसम्पर्क अधिकारी कर्नल आर. के. पाल्टा ने एक बयान में कहा कि गंभीर इलाके में तैनात सैनिकों ने तीन से चार लोगों को हथियार के साथ नियंत्रण रेखा की ओर बढ़ते देखा। 17:47 PM, May 22, 2012

आरुषि मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के वकील आर.के. सैनी ने विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एस. लाल से कहा कि तलवार दम्पत्ति अपनी बेटी की हत्या व अपराध स्थल से सबूत मिटाने के दोषी हैं। 17:26 PM, May 22, 2012

बताए सरकार, कितना सही है टीवी पर निर्मल दरबार

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने टेलीविजन पर चले रहे निर्मल बाबा के कार्यक्रम को लेकर केन्द्र सरकार से 16 जुलाई तक अपना पक्ष रखने को कहा है। 15:52 PM, May 22, 2012

NRHM घोटाला: मायावती के करीबी अफसर जांच के घेरे में

यूपी में केंद्र की NRHM योजना में हुए हजारों करोड़ के घोटाले और इसे लेकर हुई हत्याओं के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पसंदीदा और करीबी अधिकारी भी सीबीआई की जांच के घेरे में आते दिख रहे हैं। 13:25 PM, May 22, 2012

ट्रेन दुर्घटना के मृतकों को लोकसभा में श्रद्धांजलि

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में आज तड़के हुई ट्रेन दुर्घटना के मृतकों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दी गई। 13:03 PM, May 22, 2012

यूपी में गर्मी और तपिश का दौर जारी, पारा 45 डिग्री के पार

बीते 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 45.3, वाराणसी का 44.0, बांदा का 44.0 और राजधानी लखनऊ का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11:39 AM, May 22, 2012
IBN7