IBN7 IBN7

[+] 8 और खबरें

फेड कपः सानिया मिर्जा ने भारत को पहुंचाया ग्रुप एक में

Posted on Feb 04, 2012 at 05:35pm IST | Updated Feb 04, 2012 at 06:03pm IST

नई दिल्ली। स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एकल और युगल मुकाबले जीतकर भारत को चीन के शेनझेन में आज फेड कप एशिया ओसनिया जोन ग्रुप-दो के प्ले ऑफ मुकाबले में हांगकांग के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाकर अगले वर्ष के लिए ग्रुप-एक में पहुंचा दिया।

राष्ट्रीय चैंपियन रतुजा भोंसले की पहले एकल में हार के बाद भारत की उम्मीदों का सारा दारोमदार सानिया पर आ गया था जिन्होंने भारतीय प्रशंसकों को निराश नहीं किया। सानिया ने दूसरा एकल जीतकर भारत को एक-एक से बराबरी दिलाई और फिर ईशा लखानी के साथ निर्णायक युगल मुकाबला जीतकर भारत को 2013 के लिए ग्रुप-एक में पहुंचा दिया।

हांगकांग के पास यह मुकाबला जीतने का अच्छा मौका था जब उसने दूसरे एकल और युगल में पहले सेट जीत लिये थे लेकिन भारतीयों ने जोरदार वापसी करते हुए हांगकांग की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

राष्ट्रीय चैंपियन रुतुजा को हांगकांग की विंग चान ने पहले एकल में 6-4 6-1 से हरा दिया। इसके बाद दूसरे एकल में उतरी सानिया हांगकांग की लिंग झांग से पहला सेट 5-7 से हार गई लेकिन इसके बाद उन्होंने दो लगातार सेट 6-0 6-1 से एकतरफा अंदाज में जीत लिये।

निर्णायक युगल में सानिया और लखानी की जोड़ी चान और झांग से पहला सेट टाईब्रेक में हार गई लेकिन भारतीय जोड़ी ने दूसरा सेट 6-1 से जीत लिया। दुनिया की सातवें नंबर की युगल खिलाड़ी सानिया का विशाल अनुभव यहां भारत के काम आया।

सानिया ने लखानी के साथ तीसरा सेट 7-5 से जीतकर मुकाबला भारत के पक्ष में कर दिया। इसके साथ ही भारत ने फेड कप के अगले वर्ष के ग्रुप-एक में स्थान बना लिया।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: sania mirza, indian tennis star, group a, india osnia



पिछली खबर
अच्छा परिणाम मिला तो बोपन्ना से रहूंगा दूर: कुरैशी
अगली खबर
सानिया टॉप-100 में लौटीं, सोमदेव को भी फायदा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

देखें: यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का ये कैसा टॉपलेस विरोध

यूक्रेन के कीव के इंडेपेन्डेंस स्क्वॉयर पर 12 मई को यूरो कप ट्रॉफी के प्रदर्शन के दौरान 'फेमेन' की महिला अधिकार कार्यकर्ता यूक्रेन में यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का टॉपलेस होकर विरोध करती हुई। 11:07 AM, May 14, 2012
Photogallery
टॉपलेस विरोध
10:53 AM, May 14, 2012
Photogallery
बीच वॉलीबॉल
08:56 AM, May 08, 2012
Photogallery
चीयरलीडर्स
08:24 AM, Apr 30, 2012
Photogallery
लिंगरी फुटबॉल लीग
08:21 AM, Apr 17, 2012

लिएंडर पेस होंगे हरियाणा के स्पोर्ट्स एंबेसेडर

भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाडी़ और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के (स्पोर्ट्स एंबेसेडर) होंगे। 21:51 PM, Apr 11, 2012

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
IBN7