IBN7 IBN7

[+] 157 और खबरें

रॉबर्ड वाड्रा के जुलूस को रोकने वाले IAS का तबादला टला!

Posted on Feb 07, 2012 at 12:31pm IST | Updated Feb 07, 2012 at 12:43pm IST

लखनऊ।चुनाव आयोग ने यूपी के सलोन में राहुल वाड्रा के बाइक जुलूस को रोकने वाले चुनाव आब्जर्वर आईएएस अधिकारी पवन सेन के तबादले को रोक दिया है। चुनाव आयोग ने आनन फानन में सेन का तबादला जुलूस रोके जाने के चार घंटे के बाद कर दिया था।

गौरतलब है कि सेन ने प्रियंका गांधी के पति और गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के तहत कार्रवाई की थी। जिसके बाद आईएएस पवन सेन का तबादला कर दिया गया था। आईबीएन 7 पर इस खबर को दिखाए जाने के बाद ही तबादला रोक दिया गया। इसके बाद चुनाव आयोग का ये फैसला अब सवालों के घेरे में है। चुनाव आयोग ने आईएएस अधिकारी पवन सेन को फैक्स के द्वारा तबादले की सूचना दी थी। फैक्स में कहा गया था कि सेन को आब्जर्वर पद से तत्काल हटाया जा रहा है। उनको गोवा में जिलाधिकारी बना कर भेजा जा रहा है। ये आदेश सोमवार को 7 बज कर 39 मिनट पर आया था। तब जबकि पवन कुमार सेन गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ड वाड्रा के बाइक जुलूस के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई करके अपने दफ्तर पहुंचे ही थे।

जानकारों की मानें तो तबादला रोकने के बाद सवाल उठने लगा कि आखिर आनन फानन में एक आईएएस अधिकारी को आब्जर्वर के पद से क्यों हटाया गया? खबर दिखाए जाने के बाद तबादले को क्यूं रोका गया? क्या रॉबर्ड वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई करना ही आईएएस को महंगा पड़ा?

रॉबर्ड वाड्रा के जुलूस को रोकने वाले IAS का तबादला टला!

चुनाव आयोग ने ट्रांसफर ऑर्डर में कहा था कि वी यशवंत को तत्काल प्रभाव से उनको प्रदत्त विधानसभा चुनाव क्षेत्र में ड्यूटी के लिए नियुक्त किया जाता है। ये तबादला आदेश फैक्स के जरिए भेजा जा रहा है। जिसे 01123052061 फैक्स नंबर से कंफर्म किया जा सकता है। यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी को भी इसकी कॉपी भेजी जा रही है कि आईएएस पवन कुमार सेन को 181 सलोन, छत्रपति साहू जी महाराज नगर विधानसभा क्षेत्र से आब्जर्वर की ड्यूटी से तुरंत रिलीव किया जाए। इनकी तैनाती गोवा सरकार द्वारा जिलाधिकारी के रूप में की जा चुकी है।

मालूम हो कि रॉबर्ट वाड्रा सोमवार को चुनाव प्रचार करने रायबरेली पहुंचे थे। यहां सलोन इलाके में वो एक मोटरसाइकिल जुलूस निकाल रहे थे। मौके पर बतौर आब्जर्वर ड्यूटी कर रहे आईएएस अधिकारी पवन कुमार सेन ने पाया कि काफिले में अनुमति से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया है। लिहाजा उन्होंने काफिले को रोककर दो गाड़ियां सीज कर दीं। इसी के कुछ घंटों बाद सेन का तबादला कर दिया गया। तबादले का आदेश सीधे दिल्ली चुनाव आयोग से जिलाधिकारी रायबरेली को आया।

चुनाव आयोग का कहना है कि सेन के तबादले का रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई से कोई संबंध नहीं है। लेकिन आयोग के पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं कि आखिर उसने सेन का रातोरात तबादला करने और उन्हें आनन फानन में रिलीव करने की जल्दबाजी क्यूं दिखाई? तब जबकि चुनाव आयोग के इतिहास में शायद ही कभी किसी आब्जर्वर को इस अंदाज में हटाया गया हो। अगर गोवा में उनकी तैनाती इतनी ही जरूरी थी तो उनको अब्जर्वर के तौर पर तैनात क्यूं किया गया?


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: uttar pradesh election 2012, congress, comission, rahul gandhi, robert wadra, priyanka gandhi, sonia gandhi, bjp, sp, bsp



पिछली खबर
वाड्रा के जुलूस से सेन के तबादले का लेनादेना नहीं:चुनाव आयोग
अगली खबर
यूपी में 55 सीटों पर पहले चरण का मतदान आज

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

अमर को छोड़, बीजेपी में शामिल हो सकती हैं जयाप्रदा

बीजेपी 2014 लोकसभा चुनाव के लिए ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में है, जो अपनी सीट पर मजबूत दावेदार साबित हों। बीजेपी के इस गेम प्लान में जयाप्रदा एकदम फिट बैठ रही हैं। 19:43 PM, May 22, 2012

कोर्ट ने पुलिस से पूछा, रामदेव पर क्या कार्रवाई की?

रामदेव ने संसद और इसके प्रतिनिधियों की विश्वसनीयता और गरिमा को कम करने के मकसद से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। 17:04 PM, May 22, 2012
Photogallery
UPA-2 का रिपोर्ट कार्ड
21:34 PM, May 21, 2012

‘आईपीएल नहीं, बीपीएल की चिंता करें शिवराज सिंह’

मुख्यमंत्री चौहान आईपीएल में जारी गड़बड़ी को लेकर कहते हैं कि इसे बंद कर देना चाहिए'। 17:28 PM, May 21, 2012
Photogallery
ममता का गुस्सा देखो!
21:01 PM, May 19, 2012

पदोन्नति में आरक्षण मसले पर 23 को सर्वदलीय बैठक

सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कर्मियों की पदोन्नति में आरक्षण देने के मसले पर रास्ता निकालने के तरीके पर बातचीत के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 23 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 23:27 PM, May 18, 2012

प्राइवेट कंपनियों द्वारा एयरपोर्ट पर शुल्क वसूली का विरोध

दिल्ली और मुंबई के हवाई अड्डों पर प्राइवेट कंपनियों द्वारा यात्रियों से मनमाना शुल्क वसूल किए जाने की आज राज्यसभा में तीखी आलोचना की गई तथा सरकार से मांग की गई कि वसूल की गई धनराशि सरकारी कोष में जमा कराई जाए। 21:07 PM, May 18, 2012

अखिलेश के जनता दर्शन को बसपा ने बताया नाटक

बहुजन समाज पार्टी बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विरोधी दल के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन को आज नाटक करार दिया और कहा कि इससे जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होने वाला है। 20:52 PM, May 18, 2012

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा -बैन लगाओ IPL पर

जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने विवादों में घिरे इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल पर प्रतिबंध लगाने की मांग सरकार से करते हुए कहा कि इससे भद्रजनों का खेल माने जाने वाले क्रिकेट की बदनामी हो रही है। 18:31 PM, May 18, 2012

15 दिन के भीतर सुधारी जाए कानून व्यवस्थाः अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था की स्थिति को सरकार की पहली प्राथमिकता बताते हुए आज अधिकारियों को पन्द्रह दिन में इसमें पूरी तरह सुधार लाने के निर्देश दिए। 18:10 PM, May 18, 2012
IBN7