IBN7 IBN7

[+] 166 और खबरें

सहारा-बीसीसीआई में सुलह के आसार, 12 फरवरी को बैठक

Posted on Feb 07, 2012 at 01:17pm IST | Updated Feb 07, 2012 at 02:33pm IST

नई दिल्ली। शुरुआती तनातनी के बाद संकेत मिल रहे हैं कि सहारा और बीसीसीआई आपसी विवाद सुलझा सकते हैं। सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय सहारा के मुताबिक आईपीएल और सहारा में समझौता होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि 12 फरवरी को सहारा और बीसीसीआई की बैठक होने वाली है। इस बैठक में आखिरी फैसला लिया जाएगा। बैठक में सुब्रत रॉय, राजीव शुक्ला और श्रीनिवासन मौजूद रहेंगे।

सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा ने आईबीएन7 के मैनेजिंग एडिटर आशुतोष से खास बातचीत में कहा कि 12 फरवरी को बैठक में रास्ता निकालना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बैठक में स्पॉन्सरशिप, पुणे वॉरियर्स के खेलने और पुणे में मैचेज करवाए जाने को लेकर चर्चा करेंगे। इस पर बैठक में बात करेंगे।

सहारा ने कहा कि वो जिस पैसे को क्रिकेट स्पॉन्सरशिप में खर्च कर रहे थे उसे हमने सोशल वर्क में खर्च करने की घोषणा कर दी है। उसे देश में खेल के विकास में करूंगा। उन्होंने कहा कि झगड़े के निपटारे के लिए सहारा बोर्ड की बैठक में फैसला लेना होगा। जब तक उनको स्पॉन्सर नहीं मिल जाता है मैं उनके साथ हूं।

सहारा-बीसीसीआई में सुलह के आसार, 12 फरवरी को बैठक
उन्होंने आशुतोष के एक सवाल के जवाब में कहा कि वो अपने देश के लिए कर्तव्य का पालन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के साथ कोई झगड़ा नहीं था। उन्होंने कहा कि असम्मानित होने और कर्तव्यों का सही निर्वहन नहीं होने से कुछ परेशानी होती है। कोई झगड़ा नहीं है लेकिन हर्ट तो हुए हैं। सुब्रत रॉय ने जोर देकर कहा कि जब कोई जायज कार्यों की ओर ध्यान नहीं देता है तो फिर संबंध नहीं चल सकते हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो बड़े ओहदे पर बैठे हैं उनको अपने पद की चिंता हैं। वो सही फैसला लेने में डरते हैं, ये गलत हो रहा है। व्यक्ति को समझना चाहिए कि किसी व्यक्ति को हक मिलता है कर्तव्यों के सही निर्वहन से। उन्होंने कहा कि श्रीनिवासन से कोई दिक्कत नहीं है। वो तो हाल में आये हैं। मैं बीसीसीआई से भावनात्मक के साथ जुड़ा था। व्यवसायी से इनकार नहीं करता हूं। जब तक उनको स्पॉन्सर नहीं मिल जाता है मैं उनके साथ हूं। मैं अपने कर्तव्यों को समझता हूं।





(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: bcci, subrat roy sahara, sponsarship, team india



पिछली खबर
'युवी के फीजियों जतिन के पास कोई मेडिकल डिग्री नहीं'
अगली खबर
क्या श्रीलंका के खिलाफ जीत की राह पर लौट पाएगा भारत?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

पोमर्सबैक ने नहीं स्वीकारी छेड़छाड़ की बात

ल्यूक ने पुलिस के सामने यह स्वीकार नहीं किया है कि उसने नशे की हालत में अनजाने में महिला को छुआ या उसके साथ छेड़छाड़ की। 23:37 PM, May 21, 2012

अच्छे स्कोर के बावजूद हार गए हम : राहुल द्रविड़

हार के बाद द्रविड़ ने कहा कि 162 रन का कुल स्कोर बुरा नहीं था। हमें शुरुआती विकेट चटकाने की जरूरत थी। 17:53 PM, May 21, 2012
Photogallery
रेव पार्टी पर रेड
10:54 AM, May 21, 2012

खराब व्यवहार के लिए लगी ओवैश शाह को फटकार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ओवैश शाह को डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ शुक्रवार रात खेले गए मैच के दौरान गलत व्यवहार के लिए फटकार लगाई गई है। 23:22 PM, May 19, 2012

हमारे गेंदबाजों ने नहीं दिखाया अनुशासनः रेडफोर्ड

कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस 121 पर नाबाद लौटे और मेजबान टीम को 16 रनों की बढ़त मिली। 23:08 PM, May 19, 2012

IPL-6 खेलना या न खेलना, अभी तय नहीं: गांगुली

पुणे वॉरियर्स इंडिया ने आईपीएल-5 में अपना आखिरी मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शनिवार को खेला लेकिन क्या ये इसके कप्तान सौरव गांगुली का भी आखिरी मैच था? बकौल गांगुली ‘ये मेरे लिए सिर्फ एक और मैच है’। 22:57 PM, May 19, 2012

चार्जर्स के खिलाफ भी जारी रखेंगे ऐसा खेलः गेल

अपने गगनचुंबी छक्कों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स के तूफानी कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का कहना है कि वह आगे के मैचों में भी अपना यही प्रदर्शन बरकरार रखना चाहते हैं। 21:22 PM, May 18, 2012

अनिल कुंबले ने कहा, ल्यूक की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है

भारत के पूर्व कप्तान एवं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के मेंटर अनिल कुंबले ने कहा कि टीम के आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ल्यूक पॉमर्शबैक को एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। 17:49 PM, May 18, 2012

आईपीएल के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगे कीर्ति आजाद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद कीर्ति आजाद तमाम विवादों के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को बंद करने की मांग के साथ भूख हड़ताल करेंगे। 13:34 PM, May 18, 2012

शतकों के शतकवीर सचिन आज लेंगे सांसद पद की शपथ!

शतकों के शतकवीर सचिन तेंदुलकर राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन सांसद सचिन के तौर पर बुधवार को राज्यसभा में सांसद पद की शपथ ले सकते हैं। 08:23 AM, May 16, 2012
IBN7