IBN7 IBN7

[+] 109 और खबरें

पाकिस्तान को अमेरिका से मिले नए एफ-16 लड़ाकू विमान

Posted on Feb 07, 2012 at 02:44pm IST | Updated Feb 07, 2012 at 02:45pm IST

इस्लामाबाद। भारत की बढ़ती वायु शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिका से एफ-16 विमानों की अंतिम खेप हासिल कर ली। इसमें दो युद्धक विमान शामिल हैं। पाकिस्तान ने अमेरिका से इस तरह के कुल 18 विमान हासिल किए हैं। समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के साथ कदम से कदम मिलने के लिए नए लड़ाकू विमान खरीदे हैं।

सोमवार को एफ-16 डी ब्लाक 52 के दो विमान पाकिस्तान पहुंचे। ये विमान अत्याधुनिक हैं और रात में भी उड़ान भरने और हमला करने में सक्षम हैं। पीएएफ ने अपने बयान में कहा कि सोमवार को हमने दो एफ-16 विमान प्राप्त किए। ये विमान सीधे अमेरिका से जैकोबाबाद के पीएएफ बेस शाहबाज पर पहुंचे।

पाकिस्तान ने अमेरिका से 18 नए विमान खरीदने के अलावा उन 35 पुराने विमानों को उन्नत बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। एफ-16 विमानों की खरीद की घोषणा 2005 में हुई थी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: pakistan, fighter plane, america, f16 fighter plane



पिछली खबर
ओबामा का ईरानी सम्पत्ति जब्त करने का आदेश
अगली खबर
मालदीव में तख्तापलट की आशंका, राष्ट्रपति ने पद छोड़ा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

कराची में रैली के दौरान हमलावरों ने 11 को भूना

पाकिस्तान के तटवर्ती शहर कराची में एक राजनीतिक रैली के दौरान हथियारों से लैस अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर कम से कम 11 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 30 से अधिक को जख्मी कर दिया। 23:39 PM, May 22, 2012

ब्रिटेन में पहली बार महिला बनी युद्धपोत की कमांडर

रॉयल नेवी की 40 वर्षीय एक महिला अधिकारी ने मंगलवार को रॉयल नेवी के 500 वर्ष पुराने रिवाज को तोड़ दिया और उसे एक युद्ध पोत की कमांडर बनाया गया। 21:13 PM, May 22, 2012

ब्रिटेन की 21 वर्ष की छात्रा ने एवरेस्ट फतह किया

ब्रिटेन की 21 वर्ष की एक छात्रा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल की। इसके साथ ही एवरेस्ट पर चढ़ने वाली वह ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की महिला बन गई। 20:03 PM, May 22, 2012

जनता के लिए खुला दुनिया का सबसे ऊंचा टीवी टॉवर

जापान स्थित 'टोक्यो स्काईट्री' नाम का दुनिया का सबसे ऊंचा टीवी और रेडियो प्रसारण टावर मंगलवार को जनता के लिए खोल दिया गया। 19:58 PM, May 22, 2012

तमिलनाडु की मदद करेगा अमेरिका : नैंसी पावेल

भारत में अमेरिका की राजदूत नैंसी पावेल ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु ने विजन 2023 के तहत जो भी लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे पूरा करने में अमेरिका उसकी मदद करेगा। 21:54 PM, May 21, 2012

ड्राइविंग के दौरान SMS, बोले तो-साल में पांच हजार मौतें!

अगर आप गाड़ी चलाने के दौरान किसी को एसएमएस करते हैं तो ये आपकी ड्राइविंग को 23 गुना ज्यादा जोखिमभरा बना देता है 20:29 PM, May 21, 2012

निगरानी प्रणाली पर 1.7 अरब डॉलर खर्च करेगा नाटो

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) व एक यूरोपीय रक्षा प्रौद्योगिकी प्रदाता कंपनी नॉर्थरोप ग्रुमैन कारपोरेशन ने रविवार को यहां जमीनी निगरानी प्रणाली विकसित करने के लिए 1.7 अरब डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। 18:08 PM, May 21, 2012

यमन में सैन्य परेड पर फिदायीन हमला, 50 मरे

यमन की राजधानी साना में सोमवार को एक सैन्य परेड के पूर्वाभ्यास के दौरान किए गए एक आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 50 सैनिक मारे गए। 17:52 PM, May 21, 2012
IBN7