IBN7 IBN7

[+] 53 और खबरें

आर्थिक विकास दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान

Posted on Feb 07, 2012 at 04:32pm IST | Updated Feb 07, 2012 at 04:36pm IST

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो बीते तीन सालों में सबसे कम है। अनिश्चित वैश्विक आर्थिक स्थिति, उच्च ब्याज दरें व सरकार की महत्वपूर्ण सुधार लागू करने में असमर्थता के चलते वृद्धि प्रभावित हुई है।

यहां सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के नए अनुमानों में कहा गया है कि साल 2011-12 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो कि 2010-11 में 8.4 प्रतिशत थी। वित्त वर्ष 2009-10 में आर्थिक वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत थी।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लगातार मुख्य दरों में वृद्धि करने के कारण निवेश पर नकारात्मक असर पड़ा। इसी समय वैश्विक आर्थिक सुस्ती के कारण देश की अर्थव्यवस्था के सामने समस्या और बढ़ गई। सकल स्थायी पूंजी निर्माण मौजूदा कारोबारी साल में सुस्त वृद्धि के साथ 26,09,963 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले कारोबारी साल में 23,31,382 करोड़ रुपये था। इस सूचकांक में कमजोरी रहने का मतलब है कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती आ रही है।

मार्च में समाप्त होने जा रहे इस वित्तीय वर्ष में जिन मुख्य क्षेत्रों में कम विकास हुआ उनमें विनिर्माण क्षेत्र प्रमुख है। इसमें केवल 3.9 प्रतिशत का विस्तार होने का अनुमान है जबकि खनन क्षेत्र में 2.2 प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि रहेगी।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के ताजा उपलब्ध अनुमानों के मुताबिक अप्रैल से नवम्बर माह की अवधि में विनिर्माण क्षेत्र में 4.1 प्रतिशत वृद्धि रही। इसी अवधि में कृषि क्षेत्र में 2.5 प्रतिशत का सुस्त विकास हुआ, जिसमें पिछले कारोबारी साल में सात फीसदी विकास हुआ था।

वाणिज्य, होटल, परिवहन और संचार क्षेत्र में 11.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है जबकि वित्त, बीमा, रियल ईस्टेट और व्यापार सेवाओं के क्षेत्र में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आर्थिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष सी. रंगराजन ने हालांकि कहा कि मौजूदा कारोबारी साल में आर्थिक वृद्धि दर सात फीसदी से थोड़ी अधिक रह सकती है।

योजना आयोग के उपाअध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने भी आर्थिक वृद्धि दर के सात फीसदी के आसपास रहने का अनुमान जाहिर किया है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: finance year, economical growth, india



पिछली खबर
दूरसंचार कंपनियां कानूनी लड़ाई की तैयारी में जुटी
अगली खबर
बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 85 अंक ऊपर बंद

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

आइडिया ने 3जी कॉल दर 70 फीसदी तक घटाई

भारती एयरटेल के बाद अब आइडिया सेल्युलर ने 3जी कॉल दर में कटौती की। सेवा प्रदाता कम्पनी ने 3जी सेवा की दरों में 70 फीसदी कटौती की और 10 रुपये और 25 रुपये के 'ट्राई एंड बाय' कूपन पेश किये। 20:55 PM, May 22, 2012

और नीचे आया रुपया, सेंसेक्स और निफ्टी भी गिरे

रुपया लगातार गिरावट के नए रिकॉर्ड बनाता चला जा रहा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज ये 55.45 के स्तर तक टूटा, जो अब तक निचला स्तर है। 16:59 PM, May 22, 2012

161 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स

सेंसेक्स 161.08 अंकों की बढ़त के साथ 16344.34 पर जबकि निफ्टी 48.65 अंकों की बढ़त के साथ 4954.70 पर खुला। 10:59 AM, May 22, 2012

...अब अगर आपका चेक बाउंस हुआ तो खैर नहीं

अगर आपके खाते में पूरे पैसे नहीं हैं और आप चेक जारी करने की सोच रहे हैं तो दोबारा सोच लें। चेक बाउंस होने पर अब आपको चेक की राशि का 20 फीसदी तक ज्यादा जुर्माने के तौर पर देना पड़ेगा। 12:15 PM, May 21, 2012

...लो विदेशी पूंजी भंडार से उड़े 1.37 अरब डॉलर

विदेशी पूंजी भंडार में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली विदेशी मुद्रा भंडार 1.33 अरब डॉलर की कमी के साथ 257.85 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 19:36 PM, May 19, 2012

FB शेयर लिस्ट, 'फेसबुक' अब सबसे कीमती तकनीकी कंपनी

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नैस्डेक में फेसबुक के शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हो गई। फेसबुक का इश्यू प्राइस 38 डॉलर था और इसकी लिस्टिंग 42 डॉलर पर हुई है। 10:16 AM, May 19, 2012

और फिसला रुपया, 54.87 रुपये का हुआ 1 डॉलर

आयातकों की मांग और डॉलर की तुलना में यूरो के पांच महीने के न्यूनमत स्तर पर लुढ़कने के दबाव से शुक्रवार को रुपया अंतरबैंकिंग मुद्रा कारोबार में 39 पैसे फिसलकर 54.87 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया। 13:45 PM, May 18, 2012

एशियाई बाजारों में हाहाकार, 54.72 तक टूटा रुपया

यूरोप में गहराती मुश्किलों के चलते एशियाई बाजरों में हड़कंप मच गया है। एशियाई बाजारों में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है। मूडीज ने स्पेन के 16 बैंकों की रेटिंग घटाई है, जिसके चलते बाजारों में मायूसी छाई है। 09:08 AM, May 18, 2012

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 40 अंकों की बढ़ोतरी के साथ बंद

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 40.39 अंकों की तेजी के साथ 16,070.48 पर और निफ्टी 11.95 अंकों की तेजी के साथ 4,870.20 पर बंद हुआ। 18:27 PM, May 17, 2012

बिल्‍डरों ने खोज निकाला ‘घर’ बेचने का नया फॉर्मूला

रिहायशी घरों की गिरती बिक्री को देखते हुए बिल्डरों ने अपनी मार्केटिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत बिल्डर ग्राहकों से 7.5 फीसदी ब्याज दर पर मकान बुक कर रहे हैं। 17:24 PM, May 17, 2012
IBN7