नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने फलक की मां के बाद मंगलवार को उसकी बहन सनोवर को भी ढूंढ निकाला है। दिल्ली पुलिस ने फलक की बहन को बिहार के मुजफ्फरपुर से ढूंढ निकाला है। दिल्ली पुलिस के अनुसार लक्ष्मी ने फलक की बहन को अपने एक रिश्तेदार को दे दिया था और वो सनोवर को मुजफ्फरपुर लेकर चली गई।
पुलिस का कहना है कि जब फलक की मां और लक्ष्मी को आमने-सामने कर पूछताछ की गई तो दूसरी बहन के बारे में पता चला। पुलिस को अब फलक के बड़े भाई की तलाश है। दिल्ली पुलिस इस मामले से जुड़े तमाम पहलूओं पर जांच कर रही है।

डीसीपी छाया शर्मा ने साफ किया है कि फिलहाल ये कहना गलत होगा कि ये पूरा मामला किसी रैकेट से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राहुल और राणा नाम के 2 और लोगों को हिरासत में लिया है। इन दोनों से मानव तस्करी के बारे में पूछताछ हो रही है। इस बीच एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि फलक की हालत स्थिर है। गौरतलब है कि फलक को एक नाबालिग लड़की ने 18 जनवरी को एम्स में भर्ती कराया था।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: falak, baby, delhi police, mother, sister, aiims








कमेंट्स
0